CrimeIndiaTrending

उमेश पाल हत्याकांड में वांछित अभियुक्त खालिद जफर के कार्यालय पर गरजा बुलडोजर, PDA ने ध्वस्त कराया:

उमेश पाल हत्याकांड में वांछित अभियुक्त खालिद जफर के कार्यालय पर गरजा बुलडोजर, PDA ने ध्वस्त कराया:

चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में वांछित अभियुक्त खालिद जफर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने शुक्रवार को अवैध कब्जे में बने इसके कालिंदीपुरम स्थित कार्यालय को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

पीडीए ने ध्वस्तीकरण कार्रवाई की

पीडीए की करीब 200 वर्ग मीटर जमीन पर पिछले 10 वर्षों से कब्जा कर रियल एस्टेट से संबंधित कार्यालय संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पीडीए की टीम ने तीन बुलडोजर लगाए। जोनल अधिकारी सूरज पटेल की अगुवाई में पीडीए का प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।

पीडीए की जमीन पर अवैध निर्माण था

अधिकारियों के अनुसार, प्राधिकरण की जमीन पर बिना अनुमति कब्जा कर कार्यालय का निर्माण कराया गया था। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। खालिद जफर को माफिया अतीक अहमद के करीबियों में बताया जाता रहा है।

कसारी-मसारी में भी अवैध प्लाटिंग तोड़ा गया

उमेश पाल हत्याकांड में उसका नाम वांछित अभियुक्त के रूप में सामने आया है। इसके अलावा पीडीए की ओर से कालिंदीपुरम और कसारी-मसारी इलाके में 30 बीघा से अधिक दायरे में भी अवैध प्लाटिंग को तोड़ा गया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply