नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के भक्तों के लिए जन्नत से कम नहीं होते हैं. इस दौरान घरों में खूब रौनक देखने को मिलती है. व्रत को लेकर भी कई तैयारियां की जाती हैं. 9 दिन के फलाहारी व्रत न सिर्फ धार्मिक लिहाज से महत्वपूर्ण होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी जरूरी माने जाते हैं, क्योंकि इस दौरान आपके शरीर को एक ब्रेक मिलता है. ऐसे में सेहत को ध्यान में रखते हुए डाइट में ऐसी चीजें शामिल करना चाहिए जो एनर्जी बनाए रखें और पोषण भी दें. ऐसी ही ड्रिंक है साबूदाना, कोकोनट और एवोकाडो की. जिसमें पोषक तत्व भी मिलेंगे और ये स्वादिष्ट भी कमाल की होती है.

साबुदाना की ये ड्रिंक शेफ अरुणा विजय ने शेयर की है. उन्होंने कैप्शन में बताया कि उनके लिए यह हाल ही में पी गई सबसे अच्छी ड्रिंक्स में से एक है और यह व्रत के लिए भी सही है. यह पेट भरने वाली, स्वादिष्ट और बनाने में बहुत आसान है. तो चलिए जान लेते हैं एवोकाडो कोकोनट सागो ड्रिंक की रेसिपी.
ड्रिंक के लिए इनग्रेडिएंट्स करें नोट
पीसने वाली चीजें
- एवोकाडो 1 मध्यम आकार का
- कच्चे नारियल का गूदा ¾ कप
- नारियल का दूध 1 कप
बाकी की इनग्रेडिएंट्स
- स्टीम किया हुआ साबूदाना 1 कप
- दूध 1 कप
- कंडेंस्ड मिल्क 1 कप
- कच्चे नारियल का गूदा ¼ कप
- एवोकाडो 1 छोटा, कटा हुआ
- बर्फ के टुकड़े
- कद्दू के बीज
ड्रिंक बनाने का तरीका
- सबसे पहले एवोकाडो, कच्चे नारियल का गूदा और नारियल के दूध को मिलाकर ग्राइंडर में पीस लें और एक चिकनी प्यूरी बना लें.
- अब एक बड़े मिक्सिंग बाउल में, प्यूरी को दूध और कंडेंस्ड मिल्क के साथ मिलाएं. इसे क्रीमी होने तक अच्छी तरह चला लें.
- अब इसमें इसमें स्टीम किया हुआ साबूदाना मिलाएं. इसी के साथ कटा हुआ एवोकाडो भी एड करें.
- बाउल में कटा हुआ कच्चा नारियल और बर्फ के टुकड़े डालें. इसे धीरेधीरे मिलाएं, जिससे ड्रिंक ठंडी हो जाएगी.
- सबसे लास्ट में इसमें कद्दू के बीजों से अच्छी तरह से गार्निशिंग करें और ठंडाठंडा सर्व करें.
View this post on Instagram
टेस्टी और हेल्दी है ये ड्रिंक
इस तरह से कुछ ही स्टेप्स में आपकी रिफ्रेशिंग, टेस्टी और हेल्दी साबूदाना, नारियल और एवोकाडो की ड्रिंक बनकर तैयार हो जाएगी. ये लंबे समय तक आपका पेट भी भरा हुआ महसूस कराएगी.



