सीएनजी कार चलाने वालों के लिए ईंधन भरवाना रोजमर्रा का काम है, लेकिन इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे की वजह बन सकती है. गुजरात के करजन में राष्ट्रीय राजमार्ग48 पर एक CNG स्टेशन पर कार में गैस भरते समय अचानक विस्फोट होने की घटना सामने आई. धमाका इतना तेज था कि कार का गैस टैंक फट गया और उसके टुकड़े और शीशे कई मीटर दूर तक जा गिरे. आसपास खड़ी गाड़ियों को भी नुकसा पहुंचा. राहत की बात यह रही है कि घटना के समय कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था.

जिससे यह घटना बताती है कि सीएनजी भरवाते समय कुछ बेसिक सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं वे जरूरी सावधानियां, जिन्हें हर सीएनजी कार मालिक को ध्यान में रखना चाहिए.
CNG भरवाते समय कार से बाहर निकलें
की फिलिंग शुरू होने से पहले ड्राइवर और सभी यात्रियों को कार से बाहर आ जाना चाहिए. गैस भरते समय वाहन से सुरक्षित दूरी पर खड़ा रहना बेहतर होता है. कार के अंदर बैठे रहना किसी भी स्थिति में अच्छी सावधानी नहीं मानी जाती.
इंजन और इलेक्ट्रिकल सिस्टम बंद करें
सीएनजी भरवाने से पहले कार का इंजन बंद कर दें. इसके साथ ही AC, हेडलाइट, जैसे इलेक्ट्रिकल उपकरण भी बंद रखें. फिलिंग के दौरान किसी भी तरह की स्पार्किंग से जोखिम बढ़ सकता है, इसलिए गैरजरूरी इलेक्ट्रिकल सिस्टम को चालू न रखें.
भरोसेमंद CNG स्टेशन चुनें
सीएनजी हमेशा ऐसे स्टेशन से भरवाएं जहां सुरक्षा व्यवस्था और मशीनरी का नियमित रखरखाव किया जाता है. किसी अनजान या संदिग्ध जगह पर सिर्फ कम भीड़ या सुविधा के कारण गैस भरवाने से बचना चाहिए.
आफ्टरमार्केट CNG किट की जांच जरूरी
अगर कार में आफ्टरमार्केट सीएनजी किट लगी है, तो उसकी फिटिंग और दूसरे हिस्सों की नियमित जांच करवाते रहें. पाइपलाइन, रेगुलेटर और कनेक्शन में खराबी को नजरअंदाज न करें. जांच के लिए रजिस्टर्ड वर्कशॉप का इस्तेमाल करना बेहतर है.
CNG सिलेंडर की जांच पर दें ध्यान
CNG सिलेंडर की उम्र और उसकी अनिवार्य जांच से जुड़ी जानकारी को नजरअंदाज न करें. समय पर जरूरी टेस्ट करवाना महत्वपूर्ण है. पुराना या क्षतिग्रस्त सिलेंडर सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकता है.
फिलिंग के दौरान नोजल और पाइप पर रखें नजर
गैस भरते समय अगर नोजल या पाइप से लीकेज, असामान्य आवाज या किसी दूसरी गड़बड़ी का संकेत मिले, तो तुरंत स्टेशन के स्टाफ को बताएं. खुद जांच करने की कोशिश न करें और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित जगह चले जाएं.
CNG स्टेशन पर मोबाइल से बचें
CNG फिलिंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करना बेहतर है. स्टेशन पर लगे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और फिलिंग पूरी होने तक किसी भी ऐसी गतिविधि से बचें जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है.
CNG सिस्टम की सर्विसिंग समय पर कराएं
CNG कार की नियमित सर्विसिंग सिर्फ माइलेज और परफॉर्मेंस के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए भी जरूरी है. पाइपलाइन, रेगुलेटर और अन्य जरूरी हिस्सों की समयसमय पर जांच कराएं. किसी भी खराबी के संकेत को टालने के बजाय अधिकृत वर्कशॉप पर तुरंत कार चेक करवाएं.



