IndiaUttar Pradesh

​हाथरस के लापता अनुज चौधरी की मिली जानकारी, प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद से थे मीसिंग

मथुरा के वृंदावन में रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौक के बाद प्रेमानंद महाराज का आश्रम पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. वहीं, अलगअलग राज्यों के युवाओं द्वारा प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली गई थी, जिसके बाद उनके परिजन भी वृंदावन पहुंचे थे. कई लोगों ने अपने बेटों से मिलने नहीं दिए जाने के साथ गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि आश्रम से उनका बेटा लापता है. ऐसा ही हाथरस के सादाबाद निवासी लापता अनुज चौधरी के परिजनों ने भी आरोप लगाया था. हालांकि उनको बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है.

​हाथरस के लापता अनुज चौधरी की मिली जानकारी, प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद से थे मीसिंग

जानकारी के मुताबिक, हाथरस के सादाबाद निवासी लापता अनुज चौधरी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस की जांच के बाद अनुज चौधरी को बरसाना से बरामद कर लिया गया है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सूचना मिलने के बाद अनुज के परिजन बरसाना के लिए रवाना हो रहे हैं.

अनुज के परिजन बरसाना को निकले

बताया जा रहा है कि अनुज चौधरी के लापता होने के बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे. मामले को लेकर परिवार में चिंता का माहौल था. परिजनों ने उसकी तलाश और पुलिस कार्रवाई को लेकर मंगलवार को वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया था. धरने के दौरान परिजनों ने अनुज की सकुशल बरामदगी की मांग उठाई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को जल्द कार्रवाई और अनुज की तलाश का आश्वासन दिया था. पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया था.

अनुज के बरसाना पहुंचने की हो रही जांच

इसी बीच अब बुधवार को अनुज चौधरी के बरसाना में मिलने की खबर सामने आई है. पुलिस द्वारा की गई तहकीकात के बाद अनुज को बरसाना से बरामद किए जाने की बात कही जा रही है. सूचना मिलते ही उसके परिजन बरसाना पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अनुज चौधरी किस परिस्थिति में बरसाना पहुंचा और वह इतने समय से कहां था. पुलिस उससे पूछताछ के बाद ही उसके लापता होने और बरामदगी से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आ सकेगी.

पुलिस अधिकारियों की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. ऐसे में बरामदगी की सूचना की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. हालांकि, ये कहा जा रहा है कि बरसाना पुलिस अनुज चौधरी के हाथरस पुलिस को सौंप देगी, जिसके बाद उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply