CrimeIndiaTrending

पहले बेल्ट से गला घोंटकर पति को मार डाला, फिर किया ऐसा ड्रामा कि सब रह गए हैरान…

पहले बेल्ट से गला घोंटकर पति को मार डाला, फिर किया ऐसा ड्रामा कि सब रह गए हैरान…

केरल के कोल्लम जिले के एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहाँ एक पत्नी ने 53 वर्षीय की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर ऐसा नाटक करती रही कि सबको नेचुरल डेथ लगे. लेकिन उसका सारा राज खुल गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला जिले के कुंदरा पुलिस स्टेशन के चेरुमूडु का है. वारदात शुक्रवार (2 अक्टूबर) की सुबह की है. मृतक की पहचान 53 वर्षीय राजू एडवर्ड के रूप में हुई है. जबकि आरोपी पत्नी लेखा मैरी है. लेखा मैरी ने शुक्रवार सुबह सुबह पति राजू एडवर्ड की बेरहमी से हत्या कर दी.

पत्नी ने बेल्ट से पति का गला घोंटा

जानकारी के मुताबिक़, लेखा मैरी और राजू एडवर्ड के बीच अक्सर लड़ाई झगडे होते रहते थे. पारिवारिक और आर्थिक मामलों को लेकर दोनों लड़ते रहते थे. साथ ही दोनों के बीच संपत्ति को लेकर भी विवाद चल रहा था. घटना वाले भी दिन दोनो के बीच झगड़ा हुआ था. जिसके बाद पत्नी ने बेल्ट से पति का गला घोंटकर उसे मार डाला.

बचने के लिए करने लगी नेचुरल डेथ का नाटक

इस बारे में किसी को पता न चले और पति की मौत नेचुरल डेथ लगे. इसके लिए उसने परिवार वालों और पड़ोसियो के सामने चिल्ला चिल्लाकर कहने लगी पति अचानक घर में गिर पड़े. जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों को शक हुआ और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. जिसमे राजू की मौत दम घुटने यानी गला घोंटे जाने की वजह से हुई थी. पुलिस का शक क्लियर हो गया.

ऐसे हुआ खुलासा

पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गयी. लेकिन बाद में उसने अपना गुनाह कुबूल किया. पुलिस को शक है मृतक को दवा की अत्यधिक खुराक दी गई थी. जिसके जांच के लिए विसरा को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply