India

​CJP Police Notice: महाराष्ट्र पुलिस ने CJP कार्यकर्ता को भेजा नोटिस, पूछा आपको आर्थिक सहायता कौन दे रहा, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, दिपके ने कहा था पुलिस कर रही कार्रवाई

CJP Funding Maharastra Police Notice : 10 अक्टूबर को सीजेपी के प्रोजेस्ट के पहले महाराष्ट्र में पुलिस ने CJP कार्यकर्ता को नोटिस भेजा है। जिसमें पूछा गया है कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में भाग क्यों ले रहे हैं। आर्थिक सहायता कौन दे रहा है?

​CJP Police Notice: महाराष्ट्र पुलिस ने CJP कार्यकर्ता को भेजा नोटिस, पूछा आपको आर्थिक सहायता कौन दे रहा, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, दिपके ने कहा था पुलिस कर रही कार्रवाई

प्रोटेस्ट में भाग लेने का उद्देश्य क्या है? आपको बता दें ये सवाल नोटिस मुयर प्रेमानंद मालखेडे को नोटिस जारी करके पूछे गए हैं। गौरतलब है कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आज ही प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पुलिस सीजेपी कार्यकर्ताओं को नोटिस भेज रही है और मेटा सीजेपी के कार्यकर्ताओं के अकाउंट ब्लॉक कर रही है। 

CJP कार्यकर्ता से पूछा, कौन कर रहा है फंडिंग

इस नोटिस में महाराष्ट्र पुलिस ने CJP कार्यकर्ता मुयर प्रेमानंद मालखेडे को नोटिस जारी करके ये सब सवाल पूछे हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र पुलिस ने दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित के प्रोटेस्ट में शामिल होने पर कानूनी कार्रवाई करने तक की चेतावनी दी है। 

पुलिस नोटिस दे रही है 

अभिजित ने दावा किया है कि सीजेपी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस कई कार्यकर्ताओं को नोटिस भेज ​रही है। इतना ही नहीं उन्हें प्रदर्शन में शामिल न होने के लिए भी कहा जा रहा है। 

अभिजीत दीपके का कहना है कि सरकार CJP से जुड़े कंटेंट को रोकने की कोशिश कर रही है। सरकार इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को कंट्रोल तो नहीं कर सकती है यही कारण है कि वह अकाउंट प्रतिबंधित कराने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़े:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply