CrimeIndia

​‘उसे मार दिया, अब मैं भी जा रहा हूं…’, प्रेमिका का कत्ल कर प्रेमी ने ट्रक के आगे छलांग लगाई, 7 दिन बाद जंगल में मिली लाश

Rajgarh MurderSuicide News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक प्रेम कहानी का बेहद दर्दनाक और भयानक अंत हो गया. 21 वर्षीय युवक ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर डाली. वारदात को अंजाम देने के बाद फिर खुद भी ट्रक के सामने कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. कॉल डिटेल्स और मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर जब पुलिस 7 दिन बाद मलावर के घने जंगल में पहुंची, तो नाबालिग का शव बेहद खराब और सड़ीगली स्थिति में बरामद हुआ.

​‘उसे मार दिया, अब मैं भी जा रहा हूं…’, प्रेमिका का कत्ल कर प्रेमी ने ट्रक के आगे छलांग लगाई, 7 दिन बाद जंगल में मिली लाश

मामले का खुलासा तब हुआ जब राजगढ़ कोतवाली थाने में 30 सितंबर 2026 को 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने पर परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था. परिजनों ने गांव के ही एक युवक अनुराग उर्फ अंकित पर संदेह जताया था.

पुलिस जब तक अनुराग की तलाश शुरू करती, तब तक खबर आई कि उसी दिन मलावर थाना क्षेत्र के पगारी बंग्ला के पास एक सड़क हादसे में अनुराग की मौत हो चुकी है. उसकी बाइक एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई थी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था.

जंगल में मिली आरी और लटकी रस्सी

शुरुआत में मामला एक्सीडेंट का लग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने मृतक अनुराग की कॉल डिटेल्स और मोबाइल लोकेशन खंगाली, तो उसकी आखिरी लोकेशन मलावर के घने जंगल में पाई गई. पुलिस टीम जब सर्विलांस के आधार पर जंगल के अंदर पहुंची, तो वहां का मंजर देखकर सन्न रह गई. झाड़ियों में नाबालिग का 7 दिन पुराना विकृत शव पड़ा मिला. मौके पर पुलिस को एक आरी भी मिली और पास के ही एक पेड़ पर रस्सी लटकी हुई पाई गई. इससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने पहले फंदा लगाकर या किसी अन्य तरीके से हत्या का प्रयास किया था और असफल होने पर धारदार हथियार का इस्तेमाल किया.

संदेही रिश्तेदार के बयान से खुला खौफनाक सच

तफ्तीश के दौरान पुलिस अनुराग के एक रिश्तेदार तक पहुंची, जिससे घटना वाले दिन उसकी बात हुई थी. संदेही रिश्तेदार ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया अनुराग लड़की को लेकर करेड़ी से भगाकर मलावर के जंगल की तरफ गया था. कुछ देर बाद जब वो अकेला वापस लौटा तो बेहद घबराया हुआ था. उसने मुझसे कहा कि मैंने लड़की को मार दिया है, अब मैं भी जा रहा हूं… इसके बाद वह चला गया और कुछ ही दूरी पर सड़क पर जाकर ट्रक से जा टकराया.

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, इस पूरे मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है. पुलिस ने शुरुआती अपहरण के मुकदमे और बाइक एक्सीडेंट के मर्ग को आपस में जोड़कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply