बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के रुपईडीहा पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने उनके पास चोरी की गई 16 मोटरसाइकिल बरामद की है यह गिरोह भारतीय क्षेत्र से वाहन चुराकर इन्हें नेपाल में बेचता था रुपईडीहा थाना प्रभारी रमेश रावत अपनी टीम के साथ पचपकड़ी चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे.
इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवक आते दिखे पुलिस ने उन्हें रोककर वाहनों के कागजात मांगे जो उनके पास नहीं थे पूछताछ करने पर युवकों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल चोरी की है पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने चकिया जंगल में 14 अन्य चोरी की गई.
मोटरसाइकिल छुपा कर रखने की बात कबूली पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया.
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए. शातिर वाहन चोरों की पहचान जावेद, कमरुद्दीन और सुहैल के रूप में की गई है जावेद और कमरुद्दीन नेपाल के रहने वाले हैं. जबकि सोहेल बुलंदशहर जनपद का निवासी है यह ग्रुप भारत से वाहन चुराकर नेपाल में भेजता था और नेपाल से चोरी किए गए वाहनों को भारतीय क्षेत्र में बेचता था पुलिस इनके अन्य साथियों और मददगारों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है.



