India

​Rajpal Yadav Supreme Court:  ‘लोगों का मनोरंजन करते-करते खुद ड्रामा बन गया हूं’, कोर्ट में भावुक हुए राजपाल यादव, 1.15 करोड़ चुकाए

Rajpal Yadav Supreme Court: चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है। बुधवार को कोर्ट में पेश हुए राजपाल यादव ने 1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा किया। वहीं, बाकी 85 लाख रुपये जमा करने के लिए उन्होंने 13 अक्टूबर तक का समय मांगा है।

​Rajpal Yadav Supreme Court:  ‘लोगों का मनोरंजन करते-करते खुद ड्रामा बन गया हूं’, कोर्ट में भावुक हुए राजपाल यादव, 1.15 करोड़ चुकाए

सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें रकम जमा करने के लिए दो हफ्ते की मोहलत दी है। सुनवाई के दौरान राजपाल यादव कोर्ट में भावुक नजर आए और उन्होंने अपनी फिल्म अता पता लापता से जुड़े आर्थिक नुकसान का भी जिक्र किया।

‘लोगों का मनोरंजन करतेकरते खुद ड्रामा बन गया हूं’

सुनवाई के दौरान CJI ने राजपाल यादव से कहा कि उनकी फिल्मों की तरह उनका पैसा भी ‘अतापतालापता’ हो गया है। इस पर राजपाल यादव ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि लोगों का मनोरंजन करतेकरते अब वह खुद ड्रामा बन गए हैं। राजपाल ने कोर्ट को बताया कि उनकी फिल्म अता पता लापता में उन्हें करीब 17 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि पिछले 13 साल से फिल्म को लेकर विवाद चल रहा है और अदालत से स्टे ऑर्डर लिए जाने के कारण उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा, “मेरा बहुत सारा पैसा डूब गया है। मैंने 200 फिल्में की हैं और अब मुझे दोबारा काम मिलने लगा है। मैं उनका पैसा चुका दूंगा।

ये भी पढ़ें : 

राजपाल ने यह भी बताया कि शुरुआत में उनसे कहा गया था कि वह 100 करोड़ रुपये के आदमी हैं, लेकिन बाद में उन्हें अदालतों में घसीटने की धमकी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के 5 करोड़ रुपये के विवाद के कारण उन्हें करीब 22 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

CJI ने कहा अच्छी फिल्में बनाइए, लोगों को एंटरटेन कीजिए

राजपाल यादव की बात सुनने के बाद CJI सूर्यकांत ने उनसे कहा कि वह कुछ अच्छी फिल्में बनाएं और लोगों का मनोरंजन करें। इस मामले की सुनवाई CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने की। कोर्ट ने राजपाल यादव को बाकी रकम जमा करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है।

ये भी पढ़ें :

क्या है पूरा मामला?

यह मामला मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े चेक बाउंस मामलों का है। दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को इन मामलों में दोषी ठहराते हुए प्रत्येक मामले में तीन महीने की सजा सुनाई थी। पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने रकम जमा नहीं करने को लेकर राजपाल यादव के रवैये पर नाराजगी जताई थी। CJI सूर्यकांत ने कहा था कि शिकायतकर्ता को कुछ रकम वापस मिल सके, इसलिए अदालत अब तक उनके तौरतरीकों को नजरअंदाज करती रही है। कोर्ट ने यह भी कहा था कि अगर ऐसा नहीं होता तो सजा के खिलाफ उनकी अपील खारिज करने पर विचार किया जा सकता था।

सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में राजपाल यादव को 2 करोड़ रुपये जमा करने के लिए एक दिन का समय दिया था और इसे उनका आखिरी मौका बताया था। अब अभिनेता ने 1.15 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं और बाकी 85 लाख रुपये चुकाने के लिए समय मांगा है। 

ये भी पढ़ें :

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply