CrimeDelhiIndiaTrending

नरेला के औद्योगिक: क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू.

नरेला के औद्योगिक: क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू.

नई दिल्ली: नरेला के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार तड़के दो फैक्ट्रियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दोनों फैक्ट्रियों में प्लास्टिक के दाने बनाने का काम होता था। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

दमकल विभाग के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब 4:30 बजे मिली थी। आग तेजी से फैल रही थी, जिसके चलते दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 6:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

आसपास की फैक्ट्रियों तक पहुंची लपटें

आग इतनी तेज थी कि इसकी लपटें आसपास मौजूद दो अन्य फैक्ट्रियों की छतों तक भी पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने समय रहते आग को और फैलने से रोकने के लिए मोर्चा संभाला। आग बुझाने के बाद प्रभावित परिसर में कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया, ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका न रहे।

आग लगने की वजह का पता नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आग लगने की वजह का पता लगाने के साथ ही फैक्ट्रियों में हुए नुकसान का आकलन कर रही हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply