India

​Rahul Gandhi FIR: राहुल गांधी पर 45 FIR दर्ज हैं, बोले- टारगेट 100 का, हर केस मेरे लिए ‘मेडल’

Rahul Gandhi FIR: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन तेज हो गया है। 

​Rahul Gandhi FIR: राहुल गांधी पर 45 FIR दर्ज हैं, बोले- टारगेट 100 का, हर केस मेरे लिए ‘मेडल’

इसी दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर बड़ा बयान दिया। राहुल गांधी ने कहा कि उनके खिलाफ अभी 45 दर्ज हैं और उनका लक्ष्य इसे 100 तक पहुंचाने का है। 

उन्होंने कहा कि उनके लिए हर FIR एक ‘मेडल’ की तरह है और वे इन मामलों से डरकर पीछे हटने वाले नहीं हैं।

हर FIR मेरे सीने पर एक मेडल है।

अभी 45 हैं, मेरा लक्ष्य 100 है तब भी संविधान की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे। pic.twitter.com/ZxwHkKHtkm

— Rahul Gandhi October 7, 2026

जंतरमंतर की ओर बढ़े रहे सांसद

विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के सांसद जनपथ के पास एकत्र होने के बाद जंतरमंतर की ओर रवाना हुए। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 

प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग भी की गई है।

नई दिल्ली क्षेत्र में धारा 163 लागू होने के कारण पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है। विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

SIR को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

विपक्षी दलों ने SIR प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में सामने आए मुद्दों पर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए। 

प्रदर्शनकारी नेता इसी मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

एक दिन पहले पुलिस से हुआ था सामना

इससे पहले विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश की थी। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया था। 

इस दौरान राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़कर तिरंगा लहराते नजर आए थे।

इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। 

अब विपक्ष ने एक बार फिर प्रदर्शन तेज करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply