Nana Patekar Antim Sanskar : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस और फिल्म जगत से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज शाम पुणे में किया जाएगा। पुणे के जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने इसकी जानकारी दी है।

पुणे में होगा अंतिम संस्कार
पुणे के जिलाधिकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पुणे के पास डोणजे गांव स्थित उनके घर पर किए जाने की तैयारी है। अंतिम संस्कार आज शाम होने की संभावना है। हालांकि, प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन अंतिम फैसला नाना पाटेकर के परिवार की ओर से ही लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:
मुंबई में रखी जाएगी प्रेयर मीट
नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ओर से प्रेयर मीट रखे जाने की भी जानकारी सामने आई है। इसमें बॉलीवुड के कई कलाकार और नाना के करीबी दोस्त एवं सहयोगी उनके साथ बिताए पलों को याद कर सकते हैं। नाना पाटेकर ने अपने लंबे करियर में अभिनय के साथसाथ थिएटर और सामाजिक कार्यों में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से सिनेमा जगत ने एक बेहतरीन अभिनेता और प्रभावशाली शख्सियत को खो दिया है।
ये भी पढ़ें:



