बच्चे कई बार खेलते वक्त अपने चोट लगा लेते हैं या फिर गर्म चीज से टच हो जाते हैं. खासकर बच्चा गर्म पानी, चाय, दूध जैसी किसी लिक्विड चीज से जल जाए तो इसके बाद तुरंत उठाए गए कदम बेहद जरूरी होते हैं. ये आपके बच्चे की स्किन को डैमेज होने से बचा सकते हैं. इस दौरान की गई गलतियों की वजह से बच्चे की त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है. ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि क्या करें और क्या करने से बचना जरूरी है. एक्सपर्ट ने इस बारे में जरूरी जानकारी दी है.

बच्चा हो या बड़ा अगर स्किन किसी तरह से जले तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना तो जरूरी होता ही है, लेकिन सबसे पहले प्राथमिक उपचार किया जाता है जो जलने से हुए त्वचा के नुकसान से बहुत हद तक बचाने में कारगर रहता है. खासकर बच्चों की त्वचा बेहद नाजुक होती है, ऐसे में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है. चलिए जान लेते हैं कि अगर बच्चे की स्किन किसी लिक्विड से जल जाए तो क्या करना चाहिए.
जलने पर पहला काम क्या करें?
पीडियाट्रीशियन MBBS डॉक्टर मितुल जैन सहगल कहती हैं कि अगर आपका बच्चा किसी लिक्विड चीज से जल गया है तो उसके तुरंत बाद के कुछ मिनट बेहद जरूरी होता हैं. पहला काम आपको करना है कि जिस जगह पर जला है वहां पर अगर कोई कपड़ा, धागा या एसेसरीज जैसी चीज है तो उसे तुरंत हटा दें, क्योंकि इसके बाद स्किन पर सूजन आ जाती है. हालांकि अगर कोई कपड़ा चिपक गया है तो उसे जबरदस्ती खींचकर हटाने की कोशिश न करें.
अपनी मर्जी से कुछ न लगाएं
डॉक्टर ने सावधानी बरतने के लिए दूसरी चीज बताई है कि आप जली हुई जगह पर अपनी मर्जी से किसी भी तरह की चीजें जैसे टूथपेस्ट या हल्दी का पेस्ट आदिन न लगाएं. ये हीट को ट्रैप कर सकता है, जिससे स्किन डैमेज बहुत ज्यादा हो सकता है.
Image:Getty
ठंडे पानी से धोएं त्वचा
एक्सपर्ट कहती हैं कि आपको जलने के बाद प्रभावित जगह को तुरंत 15 से 20 मिनट तक बहते हुए ठंडे पानी में रखना है. इसके लिए आप चलते हुए नल के नीचे अपनी त्वचा को रख सकते हैं, लेकिन जली हुई स्किन पर सीधे बर्फ कभी अप्लाई न करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन रुक सकता है और इस वजह से डैमेज ज्यादा बढ़ सकता है.
छाला हो गया है तो क्या करें?
डॉ मितुल जैन का कहना है कि अगर जलने के बाद त्वचा पर छाला हो गया है तो उसे फिंगर या किसी भी चीज से फोड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. इससे इंफेक्शन हो सकता है. दरअसल ये छाला जली हुई जगह पर एक प्रोटेक्टिव लेयर की तरह होता है.
View this post on Instagram
पांचपा स्टेप है जरूरी
एक्सपर्ट कहती हैं कि प्राथमिक उपचार के अलावा ये भी सबसे जरूरी स्टेप है कि बच्चे को डॉक्टर के पास लेकर जाएं और जली हुई त्वचा को एक बार जरूर चेक करवाएं. दरअसल थोड़ा बहुत जलने पर ये नॉर्मल केयर से ठीक हो जाता है, लेकिन बच्चे को डॉ को दिखाना जरूरी होता है, क्योंकि वो बता सकते हैं कि त्वचा को कितना नुकसान हुआ है. उसी के मुताबिक स्किन को सही से ट्रीट करने में मदद मिलती है.



