IndiaUttar Pradesh

​राजधानी से मगध-संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस तक… दिल्ली से UP-बिहार जाने वाली ये ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें लिस्ट

दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका जताई जा रही है. इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है. रेलवे के फैसले के मुताबिक, 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच इन दोनों स्टेशनों पर पहुंचने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. 9 अक्टूबर को इन दोनों स्टेशनों से जाने वाली ट्रेनों पर असर नहीं पड़ेगा.

​राजधानी से मगध-संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस तक… दिल्ली से UP-बिहार जाने वाली ये ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें लिस्ट

इस फैसले का असर बिहार, उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों से दिल्ली आनेजाने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है. बिहार से दिल्ली के बीच रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं. पटना से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचते हैं. ये सभी आज के लिए कैंसिल कर दी गई हैं.

उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने वाली ट्रेनों पर भी नजर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी और आसपास के शहरों से दिल्ली आने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी चाहिए. प्रयागराज एक्सप्रेस और शिव गंगा एक्सप्रेस , वैशाली एक्सप्रेस दिल्ली से जुड़े प्रमुख रेल मार्गों पर चलती हैं. इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को यह देखना चाहिए कि उनकी ट्रेन निर्धारित समय पर चल रही है या नहीं. रेलवे के फैसले का असर उन्हीं ट्रेनों पर माना जाएगा, जो निर्धारित समय और संबंधित स्टेशनों की शर्तों के दायरे में आती हैं.

दूसरे राज्यों से आने वाली इन ट्रेनों की भी करें जांच

दिल्ली आने वाली प्रमुख ट्रेनों में पश्चिम बंगाल से हावड़ानई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और सियालदहनई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं. इन दोनों ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी मीडिया रिपोर्टों में सामने आई है. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल से दिल्ली आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को भी निर्धारित आगमन समय के अनुसार अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचना चाहिए.

Dear Passengers,
In view of the anticipated severe road traffic congestion in the areas surrounding New Delhi Railway Station and Hazrat Nizamuddin Railway Station on 10th October 2026, it has been decided that all Mail/Express trains originating from their source stations after 14:00 hrs on 9th October 2026 and scheduled to arrive at New Delhi Railway Station or Hazrat Nizamuddin Railway Station between 04:00 hrs and 14:00 hrs on 10th October 2026 will be cancelled at source.
In view of the above, the following train will remain cancelled.
For more details, please check the RailOne app or the NTES app. The inconvenience caused is deeply regretted.

— DRM Danapur October 9, 2026

कर्नाटक एक्सप्रेस, राजधानी और यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में शामिल हैं. वहीं, गरीबरथ, राजधानी, तेजस राज, स्वराज एक्सप्रेस जैसे प्रमुख ट्रेनें मुंबई की ओर जाती हैं. इन ट्रेनों में यात्रा करने से पहले एक बार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक कर लें.

नवरात्रि से पहले बढ़ सकती है यात्रियों की परेशानी

11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है. त्योहार के दौरान मंदिरों में दर्शन, परिवार से मिलने और धार्मिक यात्राओं के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ सकती है. ऐसे में ट्रैफिक जाम और ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

स्टेशन निकलने से पहले जरूर करें ये काम

यात्रियों को घर से निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/) पर अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचना चाहिए. इसके अलावा, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास ट्रैफिक अपडेट देखकर अतिरिक्त समय लेकर निकलना बेहतर होगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply