दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. संभावित ट्रैफिक जाम और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रेलवे ने 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है. हालांकि, 9 अक्टूबर को इन स्टेशनों से रवाना होने वाली ट्रेनों पर इसका असर नहीं पड़ेगा. इस फैसले से बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से दिल्ली आने और जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है.

इस फैसले का असर बिहार, उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों से दिल्ली आनेजाने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है. बिहार से दिल्ली के बीच रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं. पटना से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचते हैं. ये सभी आज के लिए कैंसिल कर दी गई हैं.
रद्द की गईं ट्रेनें
- 15308 सिरसा से तिलकब्रिज: 10 अक्टूबर 2026 को सिरसा से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
- 12964 उदयपुर सिटी से हजरत निजामुद्दीन: 9 अक्टूबर 2026 को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
- 12963 हजरत निजामुद्दीन से उदयपुर सिटी: 10 अक्टूबर 2026 को हजरत निजामुद्दीन से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
- 14727 श्रीगंगानगर से तिलकब्रिज: 9 अक्टूबर 2026 को श्रीगंगानगर से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
- 14738 तिलकब्रिज से भिवानी: 10 अक्टूबर 2026 को तिलकब्रिज से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
- 14737 भिवानी से तिलकब्रिज: 10 अक्टूबर 2026 को भिवानी से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
- 14728 तिलकब्रिज से श्रीगंगानगर: 10 अक्टूबर 2026 को तिलकब्रिज से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
- 22221 मुंबई से हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को ट्रेन रद्द रहेगी
- 20155 डॉ. अंबेडकर नगर से नई दिल्ली: 9 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे रवाना होने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
- 09309 इंदौर से हजरत निजामुद्दीन: 9 अक्टूबर को शाम 5 बजे चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
- 12415 इंदौर से नई दिल्ली: 9 अक्टूबर को शाम 5:10 बजे रवाना होने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
- 12247 बांद्रा टर्मिनस से हजरत निजामुद्दीन: 9 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
- 12957 मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली: 9 अक्टूबर को शाम 7:20 बजे रवाना होने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
- 22221: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनसहजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द
- 12877: रांचीनई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द
- 12301: हावड़ानई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रद्द
- 12313: सियालदहनई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रद्द
रीशेड्यूल की गई ट्रेनें
- 12951 मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली: 9 अक्टूबर को शाम 5 बजे रवाना होने वाली ट्रेन को 5 घंटे रीशेड्यूल किया गया है
- 12953 मुंबई सेंट्रल से हजरत निजामुद्दीन: 9 अक्टूबर को शाम 5:10 बजे रवाना होने वाली ट्रेन को भी 5 घंटे रीशेड्यूल किया गया है
उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने वाली ट्रेनों पर भी नजर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी और आसपास के शहरों से दिल्ली आने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी चाहिए. प्रयागराज एक्सप्रेस और शिव गंगा एक्सप्रेस , वैशाली एक्सप्रेस दिल्ली से जुड़े प्रमुख रेल मार्गों पर चलती हैं. इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को यह देखना चाहिए कि उनकी ट्रेन निर्धारित समय पर चल रही है या नहीं. रेलवे के फैसले का असर उन्हीं ट्रेनों पर माना जाएगा, जो निर्धारित समय और संबंधित स्टेशनों की शर्तों के दायरे में आती हैं.
दूसरे राज्यों से आने वाली इन ट्रेनों की भी करें जांच
दिल्ली आने वाली प्रमुख ट्रेनों में पश्चिम बंगाल से हावड़ानई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और सियालदहनई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं. इन दोनों ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी मीडिया रिपोर्टों में सामने आई है. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल से दिल्ली आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को भी निर्धारित आगमन समय के अनुसार अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचना चाहिए.
Dear Passengers,
In view of the anticipated severe road traffic congestion in the areas surrounding New Delhi Railway Station and Hazrat Nizamuddin Railway Station on 10th October 2026, it has been decided that all Mail/Express trains originating from their source stations after 14:00 hrs on 9th October 2026 and scheduled to arrive at New Delhi Railway Station or Hazrat Nizamuddin Railway Station between 04:00 hrs and 14:00 hrs on 10th October 2026 will be cancelled at source.
In view of the above, the following train will remain cancelled.
For more details, please check the RailOne app or the NTES app. The inconvenience caused is deeply regretted.— DRM Danapur October 9, 2026
कर्नाटक एक्सप्रेस, राजधानी और यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में शामिल हैं. वहीं, गरीबरथ, राजधानी, तेजस राज, स्वराज एक्सप्रेस जैसे प्रमुख ट्रेनें मुंबई की ओर जाती हैं. इन ट्रेनों में यात्रा करने से पहले एक बार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक कर लें.
नवरात्रि से पहले बढ़ सकती है यात्रियों की परेशानी
11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है. त्योहार के दौरान मंदिरों में दर्शन, परिवार से मिलने और धार्मिक यात्राओं के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ सकती है. ऐसे में ट्रैफिक जाम और ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. यात्रियों को घर से निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचना चाहिए.



