Abhijit Dipke Statement : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच पार्टी की लीगल टीम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बीच अभिजीत दीपके ने कहा कि वे जेल जाने और धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

अभिजीत दीपके ने अपने बयान में कहा, “हम जेल जाने से नहीं डरते हैं। हम धमकियों से नहीं डरते हैं। उनका यह बयान दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की जा रही पुलिस कार्रवाई के बीच सामने आया है।
CJP प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के विरोध में CJP की ओर से दिल्ली में प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जंतरमंतर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है, वहीं प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे लोगों को पुलिस हिरासत में ले रही है।
ये भी पढ़ें:



