BollywoodIndia

​Kannada Film से Bollywood तक छाईं Rakul Preet Singh, Jackky Bhagnani संग रचाई शादी

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह आज 10 अक्तूबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। वह अपनी दिलकश मुस्कान, बेहतरीन एक्टिंग और शानदार फिटनेस से करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। पर्दे पर ज्यादातर दर्शकों ने एक्ट्रेस को चुलबुली और ग्लैमरस हीरोइन के रूप में ही देखा है। हालांकि वह सिर्फ एक उम्दा कलाकार ही नहीं बल्कि एक नेशनल लेवल गोल्फर, कराटे में ब्लू बेल्ट होल्डर और ट्रेंड एथलीट भी हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

​Kannada Film से Bollywood तक छाईं Rakul Preet Singh, Jackky Bhagnani संग रचाई शादी

जन्म और परिवार

नई दिल्ली में 10 अक्तूबर 1990 में रकुल प्रीत सिंह का जन्म हुआ था। उन्होंने हमेशा से एक्ट्रेस बनने का सपना देखा था। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद 18 साल की उम्र में मॉडल के रूप में अपना सफर शुरू किया था। रकुल के पिता कुलविंदर सिंह भारतीय सेना में कर्नल रहे हैं, ऐसे में निडरता, अनुशासन और सेल्फ डिफेंस उनके खून में हैं। वहीं रकुल राष्ट्रीय स्तर पर गोल्फ भी खेल चुकी है।

फिल्मी सफर

रकुल ने साल 2009 में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने एक कन्नड़ फिल्म ‘गिल्ली’ से डेब्यू किया। साल 2011 में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और वह काफी रोमांचक कदम रहा। रकुल को तेलुगू फिल्म में काम करने का मौका मिला। साल 2012 में उनको तमिल फिल्म ‘ठदाईयारा थाक्का’ में सहायक किरदार निभाने का मौका मिला। फिर साल 2013 में रकुल को तमिल फिल्म ‘पुथगम’ और तेलुगू फिल्म ‘वेंकटद्री एक्सप्रेस’ काम करने का मौका मिला।

एक्ट्रेस की दोनों फिल्में सफल रहीं और इसके लिए उनको सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का 61वां फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। फिर साल 2014 में फिल्म ‘यारियां’ से रकुल प्रीत सिंह ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई। वह ‘अटैक’ , ‘थैंक गॉड’, ‘दे दे प्यार दे’, कटपुतली’, ‘अय्यारी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

पर्सनल लाइफ

एक्ट्रेस रकुल प्रीत की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही। हाल ही में एक्ट्रेस ने जैकी भगनानी के साथ लव मैरिज की है। लॉकडाउन के दौरान जैकी और रकुल का यह खूबसूरत सफर शुरू हुआ था। दोनों एकदूसरे के पड़ोसी थे और इसी दौरान उनकी दोस्ती बढ़ी। साल 2021 में जैकी और रकुल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया और 21 फरवरी 2024 में गोवा में कपल ने शादी की थी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply