IndiaTrending

​Metro Prohibited Items List: ट्रो में सफर करने से पहले जान लें कौन-सी चीजें हैं प्रतिबंधित, नहीं तो हो सकती है जेल

Metro Prohibited Items List: आज के समय में बड़े शहरों में मेट्रो ट्रेन ट्रेवल करने का सबसे सुविधाजनक साधन हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में हर दिन करीब 50 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉपरेशन और सुरक्षा एजेंसी कुछ कड़े नियम बनाए हैं, आइए जानते हैं कि क्या क्या लें जाना चाहिए?

​Metro Prohibited Items List: ट्रो में सफर करने से पहले जान लें कौन-सी चीजें हैं प्रतिबंधित, नहीं तो हो सकती है जेल

मेट्रो में ले इन चीजों को ले जाने पर प्रतिबंध

मेट्रो रेल कॉपरेशन के नियम के मुताबिक, मेट्रो स्टेशन परिसर और मेट्रो ट्रेन के अंदर कुछ चीजों को ले जाने की सख्त मनाही है। अगर कोई प्रतिबंधित वस्तुओं को साथ लेकर जाता है, तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही उसे यात्रा करने से भी रोका जा सकता है। आइए जाने किस चीज का ले जाना मना है?

1. हथियार और नुकीली चीजें जैसे बंदूक, पिस्तौल, बम, तलवार, बड़े चाकू, कैंची, ब्लेड या हथियार जैसे दिखने वाले खिलौने ले जाने की अनुमति नहीं है।

2. विस्फोटक पदार्थ जैसे पटाखे, बारूद, हथगोले और प्लास्टिक विस्फोटक।

3. ज्वलनशील पदार्थ जैसे पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, केरोसिन, पेंट और अन्य आग पकड़ने वाली चीजों को ले जाने पर रोक।

4. गैस और रसायन जैसे संपीडित गैस, एसिड, और अन्य संक्षारक तरल पदार्थ।

5. खुली शराब की बोतलें या अन्य नशीले पदार्थ का ले जाना मना है। 

6. पालतू जानवर जैसे कुत्ते, बिल्ली या अन्य कोई भी पालतू जानवर मेट्रो ट्रेन या स्टेशन पर ले जाने की अनुमति नहीं है।

7.  शव, इंसानी हड्डियां, चमड़ा या मृत जानवरों के अवशेष, और बहुत अधिक वजन या आकार वाले बड़े बोरे/गठरी को ले जाने पर रोक।

प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने पर भरना पडे़गा जुर्माना

मेट्रो में प्रतिबंधित चीजें ले जाते हुए पकड़े जाने पर सुरक्षा जांच के दौरान आपको यात्रा करने से रोका जा सकता है और स्थिति की गंभीरता के अनुसार भारी जुर्माना या कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply