IndiaTrending

​Public Provident Fund: PPF में निवेश करके 15 साल में तैयार करें बड़ा फंड, जानिए पूरा कैलकूलेशन

Public Provident Fund: आजकल हर किसी को अपने भविष्य की चिंता रहती हैं और हर कोई करोड़पति बनने का सपना देखता हैं। ऐसे में हर कोई अपने पैसे को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जिससे फ्यूचर या रिटायरमेंट के बाद बेहतर रिटर्न मिल सकें। तो संचार मंत्रालय के डाक विभाग के तहत संचालित सार्वजनिक भविष्य निधि योजना व्यक्तियों को एक सुरक्षित और निवेश करने का अच्छा विकल्प है। आइए जानें पूरा कैलकुलेशन..

​Public Provident Fund: PPF में निवेश करके 15 साल में तैयार करें बड़ा फंड, जानिए पूरा कैलकूलेशन

Public Provident Fund योजना 

सार्वजनिक भविष्य निधि भारत सरकार द्वारा संचालित एक बेहद लोकप्रिय, सुरक्षित और लंबी अवधि की बचत योजना है। यह योजना निवेशकों को गारंटीड रिटर्न के साथसाथ बेहतरीन टैक्स लाभ भी प्रदान करती है।

बता दें कि, वर्तमान में PPF पर 7.1% प्रति वर्ष की ब्याज दर प्रदान करती है, जिसे सरकार के जरिए समयसमय पर संशोधित किया जाता है। 

खाता खोलने के लिए न्यूनतम निवेश राशि

पी. पी. एफ. खाता खोलने के लिए, एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 500 रुपये जमा करने की आवश्यकता होती है, जबकि अधिकतम सीमा 1,50,000 रुपये कर सकते हैं।   आप चाहें तो यह राशि एकमुश्त या किश्तों में जमा कर सकते हैं।

15 साल में मैच्योर होगा खाता

सार्वजनिक भविष्य निधि योजना के तहत अगर आप प्रतिवर्ष रु1.5 लाख जमा करते हैं तो आपको उस पर 7.1%  का रिटर्न मिलता है तो 15 साल में आप टोटल निवेश ₹22.50 लाख का होगा। वहीं कुल ब्याज लगभग रु 18.18 लाख और 15 साल बाद कुल फंड ₹40,68,209 बनेगा। 

आवश्यक दस्तावेज

पहचान प्रमाण , पते का प्रमाण , पासपोर्ट आकार की तस्वीरें, प्रारंभिक जमा पर्ची या चेक।

इन बातों का रखें ध्यान

1. पीपीएफ में न्यूनतम निवेश ₹500 प्रति वर्ष और अधिकतम निवेश ₹1.5 लाख प्रति वित्तीय वर्ष है।

2. इस पर मिलने वाला ब्याज और परिपक्वता राशि पूरी तरह टैक्सफ्री होती है।

3. सरकार समयसमय पर पीपीएफ की ब्याज दरों में बदलाव कर सकती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply