IndiaUttar Pradesh

​2 गाय, जर्मन शेफर्ड कुत्ता और 35 हजार लेकर आओ… प्रयागराज में STF के दारोगा की अनोखी डिमांड, केस से नाम हटाने के लिए मांगी रिश्वत

Prayagraj STF Sub Inspector Bribery Case: संगम नगरी प्रयागराज एसटीएफ के एक दरोगा पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि दरोगा ने शराब तस्करी के मुकदमे से नाम निकलवाने के बदले दो गाय, एक भैंस, जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता और कुर्सीमेज खरीदने के लिए 35 हजार रुपये की मांग की. शिकायतकर्ता की ओर से ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य सबूत उपलब्ध कराए गए हैं.

​2 गाय, जर्मन शेफर्ड कुत्ता और 35 हजार लेकर आओ… प्रयागराज में STF के दारोगा की अनोखी डिमांड, केस से नाम हटाने के लिए मांगी रिश्वत

शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराई गई ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य सबूतों की जांच के बाद हरियाणा के हिसार में दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ में तैनात दरोगा रणेंद्र कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने मनवीर सिंह से रिश्वत के तौर पर इन सामानों और पशुओं की मांग की.

हरियाणा के एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपे सबूत

आरोप यह भी है कि दरोगा ने मनवीर से कहा था कि मांग पूरी करने पर शराब तस्करी के मुकदमे से उसका नाम निकलवा दिया जाएगा. मामले में शिकायतकर्ता मनवीर सिंह ने दरोगा से बातचीत की करीब 45 ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट हरियाणा के एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपे. जांच के दौरान रिकॉर्डिंग और अन्य सबूतों की पड़ताल की गई.

साल 2023 में अवैध शराब तस्करी का केस हुआ था दर्ज

इसके बाद 6 अक्टूबर को दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई. दरअसल, मनवीर सिंह के खिलाफ प्रयागराज के नवाबगंज थाने में 2 सितंबर 2023 को अवैध शराब तस्करी का मुकदमा दर्ज हुआ था. आरोप है कि इसी मामले से नाम निकलवाने के बदले दरोगा ने रिश्वत की मांग की. शिकायतकर्ता मनवीर सिंह उर्फ मनु हरियाणा के हिसार जिले के ब्यानाखेड़ा गांव के निवासी बताए गए हैं.

फिलहाल, इस मामले में दरोगा पर लगे आरोपों को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply