कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल वोट चोरी के मुद्दे को लेकर सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार हमला कर रहे. विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. आज विपक्षी दल सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आया है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने इंडिया गठबंधन को नकार दिया है. उनके पास वोट चोरी के कोई सबूत नहीं है.

मीडिया से बात करते हुए मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इंडिया गठबंधन के मार्च को लेकर कहा कि गठबंधन के जो लोग हैं वो दगे हुए कारतूस हैं. उन्होंने कहा कि जनता ने इस गठबंधन को नकार दिया है. मंत्री ने विपक्ष पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल झूठ का सहारा लेकर मार्च निकाल रहे हैं, लेकिन इनके पास वोट चोरी का कोई भी सबूत नहीं है. उन्होंने कहा कि पिछले एक से ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त बने हुए हैं.
#WATCH | Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh | On INDIA bloc’s protest in Delhi, Uttar Pradesh Minister Om Prakash Rajbhar says, “…The public has rejected the INDIA alliance… They do not have a shred of evidence. Gyanesh Kumar has been the Election Commissioner for a year. Akhilesh has been out of power in UP for 10 years, and the Congress has been out of power in UP for 30 years… They have lost power in every state. Today, they are protesting over the ‘SIR’ issue… Gyanesh Kumar has simply followed the same procedure that has been in place since 1952…”
— ANI October 12, 2026
‘सालों से सत्ता से बाहर हैं…’
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव खुद पिछले 10 साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर हैं. वहीं कांग्रेस 30 साल से बाहर है. बंगाल से कांग्रेस 40 साल बाहर है.उन्होंने कहा कि सालों पहले ही कई राज्यों से इन पार्टियों की सरकार जा चुकी है, ये हर राज्य में सत्ता गंवा चुके हैं और आज ये लोग ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
‘वोट चोरी के कोई सबूत नहीं’
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ विपक्षी दलों के पास कोई सबूत नहीं है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने बस उसी प्रक्रिया का पालन किया है जो 1952 से चली आ रही है. उन्होंने कहा कि SIR का काम कोई नया नहीं है.
इंडिया गठबंधन पर राजभर का तंज
उन्होंने तंज करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन को ये तकलीफ जरूर है कि जो लोग स्वर्ग और नरक में थे उनका नाम मतदाता सूची में था. ये लोग चुनाव के समय स्वर्ग, नरक चले जाते थे और उनके पकड़कर लाते थे और उनका वोट डलवाते थे और बाद में फिर उनको वहीं पहुंचा देते थे.उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से मृत लोगों के नाम हटा दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि फर्जी मतदान करने वालों को इस बात की चिंता सता रही है कि अब वो किस के नाम पर वोट डालेंगे, यही वजह है कि विपक्ष इसको लेकर प्रदर्शन कर रहा है.



