India

​Brezza और Nexon की नींद उड़ाने की तैयारी, CNG में आ रही Mahindra की ये धांसू SUV, साथ में मिलेगी बड़ी सनरूफ

महिंद्रा अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO का CNG मॉडल लाने की तैयारी कर रही है कंपनी ने इस नई SUV का टीजर जारी कर दिया है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ की झलक दिखाई गई है. महिंद्रा XUV 3XO CNG से 15 अक्टूबर 2026 को पर्दा उठाएगी. खास बात ये है कि SUV में फैक्ट्रीफिटेड CNG किट मिलेगी. यानी ग्राहकों को कंपनी की ओर से ही CNG सिस्टम लगा हुआ मिलेगा. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Tata Nexon iCNG और Maruti Suzuki Brezza SCNG जैसी गाड़ियों से होगा.

​Brezza और Nexon की नींद उड़ाने की तैयारी, CNG में आ रही Mahindra की ये धांसू SUV, साथ में मिलेगी बड़ी सनरूफ

If you’ve been wonderiNNNNg what’s going on, stay tuned.

#XUV3XO #Mahindra https://t.co/FE5XiZmNhr

— Mahindra XUV 3XO October 12, 2026

REVX जैसा होगा डिजाइन

टीजर में XUV 3XO CNG को लाल कलर में दिखाया गया है. इसके फ्रंट डिजाइन में REVX मॉडल की झलक मिलती है. हेडलैंप के बीच बॉडी कलर का पैनल, महिंद्रा का ट्विन पीक्स लोगो और उसके आसपास मेटल जैसी फिनिश दी गई है. SUV में LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और ब्लैक ORVM भी दिखाई देते हैं. इसका सबसे अट्रैक्टिव फीचर पैनोरमिक सनरूफ है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसके सभी फीचर्स की जानकारी नहीं दी है.

इंजन और फीचर्स की जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, XUV 3XO CNG में 1.2लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है. पेट्रोल मोड में यह इंजन 110 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है. हालांकि, CNG मोड में इसकी पावर और टॉर्क कितनी होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. SUV में कौनसा गियरबॉक्स मिलेगा और माइलेज कितना होगा, इसका खुलासा भी होना बाकी है.

कीमत और वेरिएंट पर नजर

महिंद्रा XUV 3XO CNG को REVX M और REVX AX5 जैसे वेरिएंट में पेश कर सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी इन वेरिएंट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल XUV 3XO के पेट्रोल M वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.59 लाख रुपये बताई गई है, जबकि AX5 पेट्रोल वेरिएंट की कीमत करीब 10 लाख से 11.88 लाख रुपये के बीच है. CNG मॉडल की कीमत और इसके सभी वेरिएंट की जानकारी 15 अक्टूबर को सामने आने की उम्मीद है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply