IndiaUttar Pradesh

​‘हर चौपाल, हर नुक्कड़ अब जंतर-मंतर’, डिंपल यादव का मोदी सरकार पर हमला

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने प्रदर्शन स्थल जंतरमंतर को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि किसी जगह को बंद कर देने से आम आदमी की न्याय की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि सरकार को लगता है कि प्रदर्शन स्थल का दर्जा छीन लेने से लोगों की आवाज थम जाएगी, लेकिन यह उसकी सबसे बड़ी भूल है. डिंपल ने कहा कि हर चौपाल, हर नुक्कड़ अब जंतरमंतर बन जाएगा.

​‘हर चौपाल, हर नुक्कड़ अब जंतर-मंतर’, डिंपल यादव का मोदी सरकार पर हमला

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, ‘जगह बदलने से जनजागरण नहीं रोक पाओगे… जंतरमंतर से गृह मंत्रालय ने प्रदर्शन स्थल का दर्जा छीन लिया है… सरकार को अगर ये लग रहा है कि किसी जगह को बंद कर देने से वो आम आदमी की न्याय की आवाज दबा देगी, तो ये सरकार की सबसे बड़ी भूल है.’

‘हर मुद्दे पर उठेगी आवाज’

सपा सांसद डिंपल यादव ने वोट चोरी, चंदा चोरी, पेपर लीक, महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि इन सबके खिलाफ हर भारतीय की आवाज ही अब जंतरमंतर बन चुकी है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए उठने वाली आवाज किसी एक स्थान तक सीमित नहीं है. डिंपल यादव ने अपनी बात को काव्यात्मक अंदाज में रखते हुए कहा

‘हर चौपाल, हर नुक्कड़,

हर पगडंडी, हर सड़क,

हर गांव, हर घर,

हर व्यक्ति जो बचाने निकला है लोकतंत्र,

अब है जंतरमंतर

सिंहासन खाली करो कि जनता आती है’

डिंपल ने क्यों किया ट्वीट?

सपा सांसद डिंपल यादव ने यह ट्वीट दिल्ली पुलिस की ओर से जंतरमंतर को प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल की सूची से हटाए जाने के फैसले के बाद किया है. दिल्ली पुलिस ने आज जंतरमंतर की जगह तीन नए प्रदर्शन स्थल तय किए हैं, जो रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड हैं.

अखिलेश का EC पर आरोप

इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अभी भी फर्जी वोट बनवा रही है, अगर आप भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है तो इलेक्शन कमीशन आपका वोट बना देगा, आप भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं तो आप भारत के नागरिक होंगे.

अखिलेश यादव ने आगे कहा, ‘भाजपा को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए… निर्वाचन आयोग को हटाया जाना चाहिए… केवल जंतर मंतर पर विरोध स्थल बदलने से समस्या हल नहीं होगी… यदि वे लोकतंत्र को मजबूत करना चाहते हैं, तो उन्हें विरोध प्रदर्शनों के लिए अधिक स्थान बनाने चाहिए… एक सरकार केवल स्थल स्थानांतरित करके खुद को नहीं बचा सकती… विरोध स्थल बदलने से सरकार की कुप्रथाओं को छिपाया नहीं जा सकता… हम लोकतंत्र के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे… संघर्ष जारी रहेगा.’

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply