India

​Volvo ने इंडिया में लॉन्च की दमदार इलेक्ट्रिक कार, सेफ्टी के लिए 9 एयरबैग, 625 KM की रेंज

लग्जरी इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए वोल्वो ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV EX90 लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.26 करोड़ रुपये रखी है. यह कंपनी की भारत में सबसे महंगी इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे 6 सीटों वाले फुली लोडेड अल्ट्रा वेरिएंट में पेश किया गया है. कंपनी का दावा है कि यह SUV एक बार फुल चार्ज करने पर 625 किलोमीटर तक चल सकती है.

​Volvo ने इंडिया में लॉन्च की दमदार इलेक्ट्रिक कार, सेफ्टी के लिए 9 एयरबैग, 625 KM की रेंज

वोल्वो EX90 कंपनी की इलेक्ट्रिक कार रेंज में EX30 और EC40 से ऊपर रखी गई है. यह पेट्रोल और डीजल से चलने वाली वोल्वो XC90 के इलेक्ट्रिक ऑप्शन के तौर पर आई है. इसकी कीमत XC90 से 27.2 लाख रुपये ज्यादा है. हालांकि, इसमें नया प्लेटफॉर्म, आधुनिक तकनीक और पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन मिलता है.

बैटरी, पावर और चार्जिंग

वोल्वो EX90 में 106kWh की बैटरी दी गई है. इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं, जो मिलकर 456hp की पावर और 670Nm का टॉर्क पैदा करती हैं. यह SUV महज 5.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित है.

कंपनी के मुताबिक, इसमें 800वोल्ट इलेक्ट्रिकल सिस्टम दिया गया है. यह 350kW तक की क्षमता वाली DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. नॉर्मल कंडीशन में बैटरी को 10 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में करीब 22 मिनट लगते हैं. वहीं, 11kW के होम चार्जर से इसे फुल चार्ज करने में लगभग 11 घंटे लग सकते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

EX90 में वोल्वो की पहचान वाला सिंपल और प्रीमियम डिजाइन मिलता है. इसमें Tशेप की LED हेडलाइट्स, 21इंच के अलॉय व्हील और Cशेप की LED टेललाइट्स दी गई हैं. इसका नॉर्मल ग्राउंड क्लीयरेंस 210mm है, जिसे एयर सस्पेंशन की मदद से 250mm तक बढ़ाया जा सकता है.

केबिन में 14.5इंच की टचस्क्रीन और 9इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलता है. 6 सीटों वाले इस मॉडल की पिछली सीट में अलगअलग कैप्टन सीटें दी गई हैं. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, चारजोन क्लाइमेट कंट्रोल, 25स्पीकर वाला Bowers & Wilkins साउंड सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसे फीचर मिलते हैं.

सेफ्टी और मुकाबला

सेफ्टी के लिए इसमें 9 एयरबैग, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम , 360डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक पार्किंग असिस्टेंस दिया गया है. सबसे पीछे वाली सीट इस्तेमाल करने पर इसमें 324 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. सीटें फोल्ड करने पर यह बूट स्पेस 690 लीटर हो जाता है. आगे 46 लीटर का एक्स्ट्रा स्टोरेज स्पेस भी है.

कंपनी 31 दिसंबर 2026 तक बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को शुरुआती ऑफर दे रही है. इसमें 11kW का होम चार्जर, 3 साल का सर्विस पैकेज और 3 साल बाद गाड़ी की कीमत का 65 फीसदी एश्योर्स बायबैक शामिल है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Kia EV9 और MercedesBenz EQS SUV 580 जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply