DharamIndia

​Shardiye Navratri 2026 Vakri: नवरात्र में शनि समेत 4 ग्रह वक्री! इन 3 राशियों के लोग हो सकते हैं अमीर

नई दिल्ली; शारदीय नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है. इस दौरान ग्रहों की चाल एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बना रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार, नवरात्र में चार ग्रह एकसाथ उल्टी चाल चल रहे हैं. इस वक्त मीन राशि में शनि, तुला राशि में शुक्र, कुंभ राशि में राहु और सिंह राशि में केतु की उल्टी चाल जारी है. इन ग्रहों की चाल पूरे नवरात्र ऐसी ही रहने वाली है. ज्योतिषविदों का कहना है कि शुक्रशनि और राहुकेतु की उल्टी चाल तीन राशियों को शुभ परिणाम दे सकती है. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

​Shardiye Navratri 2026 Vakri: नवरात्र में शनि समेत 4 ग्रह वक्री! इन 3 राशियों के लोग हो सकते हैं अमीर

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए अटके हुए काम पूरे होने की राह खुल सकती है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. पैसों से जुड़ी परेशानियां कम होने की उम्मीद है. अचानक धन मिलने के संकेत भी हैं. समाज में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है. परिवार और दोस्तों का साथ आपका हौसला बढ़ाएगा. इससे आप अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकेंगे.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके बन सकते हैं. कामकाज में आपकी काबिलियत सामने आएगी. कोई अहम जिम्मेदारी भी मिल सकती है. इससे कार्यक्षेत्र में आपकी भूमिका बढ़ेगी. आमदनी में सुधार के संकेत हैं, लेकिन निवेश करते समय सावधानी जरूरी है. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है. सोचसमझकर बनाई गई योजना आगे चलकर फायदा दे सकती है.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है. नौकरी करने वालों को उनके काम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है. आपकी मेहनत और हुनर आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकते हैं. कारोबारियों के सामने भी आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. ऐसे में अपनी क्षमता पर भरोसा रखें. सही मौके को पहचानकर उसका फायदा उठाना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. लंबे समय से फंसा पैसा वापस आने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है. नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में भी मिठास बढे़गी. करियर से लेकर निजी जीवन तक कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply