RBI Bank Holiday List: त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम निपटाना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है. अक्टूबर महीने के बचे हुए दिनों में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. 15 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर 2026 के बीच देश के अलगअलग हिस्सों में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने इन छुट्टियों की लिस्ट देख कर ब्रांच जाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.

त्योहारी सीजन में लंबी छुट्टियां
अक्टूबर का दूसरा पखवाड़ा पूरी तरह से त्योहारों के नाम रहता है. दुर्गा पूजा, विजयादशमी, लक्ष्मी पूजा से लेकर करवा चौथ जैसे बड़े त्योहार इन्हीं दिनों में आ रहे हैं. त्योहारों के उत्साह के बीच बैंक कर्मचारियों को भी लंबी छुट्टियां मिलती हैं. इसका असर सीधे तौर पर आम जनता के बैंकिंग कामकाज पर पड़ता है. अगर आपने बैंक जाकर चेक जमा करने, ड्राफ्ट बनवाने या लोन से जुड़ा कोई काम करने का प्लान बनाया है, तो आपको अपनी ब्रांच जाने से पहले तारीखों का ध्यान रखना होगा.
छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें
- 17 अक्टूबर : महा सप्तमी के कारण केवल अगरतला में बैंक बंद रहेंगे. .
- 18 अक्टूबर : साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 19 अक्टूबर : महा नवमी / आयुध पूजा के मौके पर अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची व शिलांग में कामकाज नहीं होगा.
- 20 अक्टूबर : विजया दशमी / दशहरा पर लगभग पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 21 अक्टूबर : दुर्गा पूजा / विजया दशमी के चलते अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता व तिरुवनंतपुरम में अवकाश रहेगा.
- 2223 अक्टूबर : दुर्गा पूजा / दसैन के मौके पर केवल गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
- 24 अक्टूबर : चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
- 25 अक्टूबर : साप्ताहिक अवकाश व लक्ष्मी पूजा के कारण पूरे देश में अवकाश रहेगा .
- 26 अक्टूबर : लक्ष्मी पूजा / एसेशन डे / वाल्मीकि जयंती के कारण अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला व श्रीनगर में काम नहीं होगा.
- 29 अक्टूबर : करवा चौथ पर केवल शिमला में स्थानीय अवकाश रहेगा.
डिजिटल बैंकिंग से मिलेगी राहत
लगातार छुट्टियों की वजह से बैंक ब्रांच में भले ही ताला लटका रहे, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. आज के समय में तकनीक ने काफी सहूलियत दे दी है. बैंक बंद रहने के दौरान भी आपकी ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई व एटीएम सेवाएं पूरी तरह से काम करती रहेंगी. आप आसानी से किसी को भी पैसे भेज सकते हैं या मंगा सकते हैं. कैश की जरूरत पड़ने पर आप अपने नजदीकी एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं. डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके आप छुट्टियों के दौरान भी बिना किसी परेशानी के अपना काम निपटा सकते हैं.



