CricketIndia

​प्रज्ञान ओझा की चीफ सिलेक्टर बनने की राह आसान, पार्थिव पटेल ने पद के लिए नहीं किया अप्लाई

बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता पद के लिए पार्थिव पटेल ने आवेदन नहीं किया है। ऐसे में प्रज्ञान ओझा की इस पद पर बने रहने की संभावना मजबूत हो गई है, जबकि रमेश पोवार और समीर दिघे के नाम भी चर्चा में हैं।

​प्रज्ञान ओझा की चीफ सिलेक्टर बनने की राह आसान, पार्थिव पटेल ने पद के लिए नहीं किया अप्लाई

Pragyan Ojha likely to be the chief selector: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता के पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल पूरा होने के बाद से यह पद खाली है। बीसीसीआई ने इस पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसके बाद पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल के आवेदन करने की चर्चा थी। माना जा रहा था कि पार्थिव इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं, लेकिन आवेदन की निर्धारित समयसीमा खत्म होने तक उन्होंने इसके लिए अप्लाई नहीं किया।

पार्थिव पटेल के आवेदन नहीं करने से पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा की दावेदारी मजबूत होती नजर आ रही है। अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद से ओझा अंतरिम रूप से मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में अब उनके चयन समिति के अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल के बचे हुए समय तक बने रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस पद पर अंतिम फैसला बीसीसीआई को ही लेना है।

Pragyan Ojha के लिए अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ

अजीत अगरकर का कार्यकाल अक्टूबर 2026 की शुरुआत में समाप्त हुआ था, जिसके बाद बीसीसीआई ने चयन समिति में पश्चिम क्षेत्र के प्रतिनिधि के खाली पद के लिए आवेदन मंगाए थे। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि 14 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक पार्थिव पटेल की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला था। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि आवेदन की समयसीमा बढ़ाई जाएगी या नहीं, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। अगर बीसीसीआई समयसीमा बढ़ाता है या पार्थिव अपना फैसला बदलते हैं, तो समीकरण बदल सकते हैं। फिलहाल दक्षिण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रज्ञान ओझा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। मौजूदा चयनकर्ताओं में उनके टेस्ट मैचों का अनुभव भी उनकी दावेदारी के पक्ष में अहम माना जा रहा है।

🔴 BIG UPDATE ON TEAM INDIA NEW SELECTOR 🤯

A former Indian fast bowler from Mumbai is reportedly set to apply for the selector’s position.

Parthiv Patel has reportedly not applied yet.

If Parthiv doesn’t apply, Pragyan Ojha could become India’s new selector.

— Sam October 14, 2026

रमेश पोवार को मिल सकती है सीनियर चयन समिति में जगह

पार्थिव पटेल के आवेदन नहीं करने की स्थिति में पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पोवार की सीनियर पुरुष चयन समिति में एंट्री की संभावना भी चर्चा में है। पोवार फिलहाल जूनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख दावेदारों में शामिल माने जा रहे हैं। इसके अलावा पूर्व भारतीय विकेटकीपर समीर दिघे का नाम भी पश्चिम क्षेत्र के प्रतिनिधि पद के लिए चर्चा में है।

पिछली बार चयनकर्ता पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाने पर पोवार और दिघे दोनों ने आवेदन किया था। हालांकि, पश्चिम क्षेत्र से इस पद के लिए दावेदारों की संख्या सीमित मानी जा रही है। अब सभी की नजरें बीसीसीआई के अगले कदम पर होंगी, क्योंकि आवेदन की समयसीमा बढ़ने या नए नाम सामने आने से चयन समिति के समीकरण बदल सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply