HaryanaIndia

Faridabad News: फरीदाबाद अग्निकांड में अब तक 4 की मौत, कैथल के SI रवि कुमार ने तोड़ा दम; पत्नी 7 महीने की गर्भवती

Faridabad News: फरीदाबाद अग्निकांड में अब तक 4 की मौत, कैथल के SI रवि कुमार ने तोड़ा दम; पत्नी 7 महीने की गर्भवती

फरीदाबाद के मुजेसर में बीते 16 फरवरी को हुए अग्निकांड में दो दमकल कर्मी और एक पुलिस के जवान सहित कुल 37 लोग झुलसे थे, जिनमें से अब तक वर्कशॉप मालिक के बेटे सहित एक वर्कशॉप कर्मचारी, एक दमकल कर्मी और एक हरियाणा पुलिस के PSI सब इंस्पेक्टर की मौत हो चुकी है. फरवरी के महीने में सूरजकुंड हादसे के बाद मुकेसर में दो बड़े हादसे हुए, जिसमें रेस्क्यू करते समय हरियाणा के एक इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो चुकी है.

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जो भी हरियाणा पुलिस के नियम हैं उसके हिसाब से जो भी आर्थिक सहायता होगी वह मृतक PSI के परिवार को मुहैया कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि यदि शहीद का दर्जा बनता है तो वह भी दिया जाएगा.

अग्निकांड में रेस्क्यू करने पहुंचे दो दमकल कर्मी सहित कुल 37 लोग बुरी तरह से झुलस गए थे, जिनका दिल्ली के सफदरजंग और ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था. जिनमें से रेस्क्यू के दौरान झुलसे हरियाणा पुलिस के जवान PSI रवि और एक दमकल कर्मी के साथ वर्कशॉप मालिक के बेटे और एक वर्कशॉप कर्मचारी सहित अब तक कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है. शवों का दिल्ली में पोस्टमार्टम करा कर उनके परिजनों को सौंप दिए गए.

कैसे हुई थी घटना?

बीते 16 फरवरी की शाम मुजेसर इलाके में एक कालकाजी लुब्रिकेंट नाम की वर्कशॉप की CNC मशीन में आग लग गई थी, जिसे बुझाते समय आग तेजी से फैल गई और वर्कशॉप के सामने रखे कैमिकल और ऑयल से भरे ड्रमों में आग लग गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुजेसर थाने में तैनात PSI रवि अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर आग पर पहुंच कर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई.

इस दौरान बाहर रखे केमिकल के ड्रमों में धमाका होना शुरू हो गया, जिसके चलते PSI रवि और दमकल कर्मी भविचंद बुरी तरह झुलस गए और जख्मी हो गए. वही वर्कशॉप मालिक और उसका बेटा एक कर्मचारी सहित कुल 37 लोग इस अग्निकांड में झुलस गए थे, जिन्हें आनन फानन में फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां से सभी को दिल्ली के सफदरजंग और ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया.

बीते 19 फरवरी को वर्कशॉप मालिक के बेटे सहित वर्कशॉप में काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई थी. उसके बाद 20 फरवरी को दमकल कर्मी भविचंद की मौत हो गई थी और आज मुजेसर थाने में तैनात PSI रवि की भी मौत हो गई है. बता दे की साई रवि मार्च 2022 में हरियाणा पुलिस में एसआई के पद पर भर्ती हुए थे, जो शादीशुदा थे और हरियाणा के कैथल जिले के गांव क्योड़क के रहने वाले थे. मृतक की पत्नी 7 महीने की गर्भवती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply