BollywoodIndia

खान परिवार के मुश्किल वक्त में साथ खड़ी एक्स बहू मलाइका, सुसर से पहुंचीं मिलने, तलाक के बाद भी कायम है रिश्ता

Salim Khan Hospitalised Lilavati Malaika Arora With Son Arhaan Visit Video Viral

Malaika Arora To Meet Ex Father In-Law Salim Khan: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान को 17 फरवरी की सुबह मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा। उनके इलाज की निगरानी वरिष्ठ चिकित्सक जलील पारकर और उनकी टीम कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, सलीम खान को ब्रेन में बेहद मामूली रक्तस्राव (Brain Hemorrhage) हुआ था। स्थिति को संभालने के लिए DSA प्रोसिजर किया गया। राहत की बात यह है कि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वे उपचार का सकारात्मक रिस्पॉन्स दे रहे हैं। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की सख्त निगरानी में रखा गया है।

मलाइका अरोड़ा बेटे संग पहुंचीं अस्पताल

इस मुश्किल समय में मलाइका अरोड़ा को लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। वह अपने बेटे अरहान खान के साथ सलीम खान का हालचाल लेने पहुंचीं। गाड़ी से उतरते ही मलाइका बिना रुके सीधे अस्पताल के अंदर चली गईं। उनके चेहरे पर साफ चिंता देखी जा सकती थी। सोशल मीडिया पर उनके अस्पताल पहुंचने के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उनकी इस पहल की सराहना कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mamaraazzi (@mamaraazzi)

तलाक के बाद भी कायम है अपनापन

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक भले ही हो चुका हो, लेकिन खान परिवार के साथ उनका रिश्ता आज भी सम्मान और अपनत्व से भरा है। कई पारिवारिक समारोहों और खास मौकों पर मलाइका की मौजूदगी यह दिखाती रही है कि रिश्ते सिर्फ कानूनी बंधनों से नहीं, बल्कि भावनाओं से भी जुड़े होते हैं। मुश्किल वक्त में परिवार के साथ खड़ा होना इसी परिपक्व रिश्ते की मिसाल है।

इंडस्ट्री सेलेब्स का लगा तांता

सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम उनसे मिलने पहुंचे। शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त, जावेद अख्तर और आमिर खान अस्पताल में नजर आए। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य और करीबी दोस्त भी लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं।

इस समय पूरा खान परिवार एकजुट होकर सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है। फैंस भी सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआएं भेज रहे हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। परिवार को उम्मीद है कि वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटेंगे और एक बार फिर सबके बीच मुस्कुराते नजर आएंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply