CrimeIndiaTrending

सऊदी अरब से लौटते ही ‘पकड़ा गया कादरी श्रीनिवास, नौसेना की गोपनीय जानकारी’ ISI तक पहुंचाने का आरोप

सऊदी अरब से लौटते ही ‘पकड़ा गया कादरी श्रीनिवास, नौसेना की गोपनीय जानकारी’ ISI तक पहुंचाने का आरोप

विशाखापत्तनम: भारतीय नौसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI तक पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से फरार चल रहे कादरी श्रीनिवास को विशाखापत्तनम पुलिस ने आंध्र प्रदेश काउंटर इंटेलिजेंस विभाग और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की मदद से पकड़ा। उस पर नौसेना से संबंधित अहम सूचनाएं विदेशी खुफिया एजेंसी तक पहुंचाने का आरोप है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कादरी श्रीनिवास के सऊदी अरब में होने की जानकारी मिलने के बाद उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। बताया गया है कि 11 अक्टूबर को सऊदी अरब से भारत लौटने पर उसे दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। इसके बाद 12 अक्टूबर को उसे विशाखापत्तनम की अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल वह विशाखापत्तनम केंद्रीय जेल में बंद बताया जा रहा है।

पिछले साल दर्ज हुआ था मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में पिछले साल अक्टूबर में विशाखापत्तनम के मलकापुरम पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी बताए जा

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply