IndiaUttar Pradesh

​Aaj Ka Mausam: दिल्लाी में साफ रहेगा मौसम, यूपी-बिहार से लेकर पंजाब तक बिगड़ेगा मौसम, जानें हिमाचल-उत्तराखंड समेत 16 राज्यों का हाल

Aaj Ka Mausam: देश में कई हिस्सों में सुबहशाम हल्की ठंड महसूस की जाने लगी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 18 अक्तूबर को कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की आंधी चल सकती है. पहाड़ी राज्यों में कहींकहीं लैंडस्लाइड की चेतावनी है. हिमाचलउत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं.

​Aaj Ka Mausam: दिल्लाी में साफ रहेगा मौसम, यूपी-बिहार से लेकर पंजाब तक बिगड़ेगा मौसम, जानें हिमाचल-उत्तराखंड समेत 16 राज्यों का हाल

आईएमडी के अनुसार, आज देश की राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है. तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज अधिकतम 32 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. दिल्ली में 23 अक्टूबर तक मौससम साफ बना रह सकता है.

यूपीबिहार में आंधीबारिश

यूपी के बिजनौर अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंद शहर, समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेलाखरसावां और सिमडेगा में कहींकहीं हल्की बारिश या गरजचमक की संभावना है. फिलहाल राजभर में भारी बारिश की संभावना नहीं है.

इन राज्यों में भी होगी बारिश

राजस्थान में मौसम बदला हुआ है. आज पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मध्य प्रदेश के 14 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलो में वज्रपात और हल्की बारिश हो सकती है. पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज हवाएं चल सकती हैं.

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

आंध्र प्रदेश, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भी बारिश हो सकती है.

हिमाचलउत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है. तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहींकहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की जा सकती है. हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply