GajabIndiaTrending

60 साल पहले मां ने 100 ‘डॉलर में खरीदी थी पुरानी’ पेंटिंग, AI की मदद से खुला राज तो परिवार को मिले करीब 2.5 करोड़ रुपये

60 साल पहले मां ने 100 ‘डॉलर में खरीदी थी पुरानी’ पेंटिंग, AI की मदद से खुला राज तो परिवार को मिले करीब 2.5 करोड़ रुपये

न्यूयॉर्क: कई बार घर में रखी पुरानी चीजें ऐसी कीमती निकलती हैं, जिनकी असली कीमत का अंदाजा सालों तक किसी को नहीं होता। न्यूयॉर्क की एक आर्ट टीचर हेलेन प्लॉटकिन के परिवार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उनकी मां ने करीब 60 साल पहले एक सेकंड हैंड दुकान से महज 100 डॉलर में एक पेंटिंग खरीदी थी। दशकों तक यह कलाकृति घर की दीवार पर सजी रही, लेकिन किसी को इसकी असली पहचान नहीं पता थी। बाद में बेटे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से इसकी पड़ताल की, तो ऐसा राज सामने आया जिसने पूरे परिवार को हैरान कर दिया। जून 2026 में यही पेंटिंग करीब 2.5 करोड़ रुपये में नीलाम हुई।

1966 में खरीदी थी पेंटिंग, दशकों तक नहीं चला असली पहचान का पता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलेन प्लॉटकिन ने साल 1966 में एक सेकंड हैंड सामान की दुकान से यह पेंटिंग खरीदी थी। उन्हें इसकी कलाकृति पसंद आई, इसलिए उन्होंने इसे अपने घर में सजा लिया। उस समय उन्होंने इसके लिए सिर्फ 100 डॉलर खर्च किए थे।

इसके बाद कई दशक बीत गए, लेकिन परिवार को यह जानकारी नहीं मिल सकी कि इस पेंटिंग को किस कलाकार ने बनाया था। पेंटिंग पर मौजूद हस्ताक्षर भी धुंधले पड़ चुके थे, जिससे कलाकार का नाम पढ़ना मुश्किल हो गया था। पेंटिंग के पीछे लगे एक पुराने लेबल पर ‘Portrait of Miss Don Wauchope’ लिखा हुआ था। इसी नाम से इसकी पहचान की जाती रही।

बेटे ने AI की मदद ली तो खुलने लगी पुरानी कहानी

साल 2025 में हेलेन के बेटे बैरी ने इस पेंटिंग की असली पहचान जानने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने गूगल के AI टूल जेमिनी की मदद ली। पेंटिंग पर बने धुंधले हस्ताक्षरों और पीछे लगे लेबल से जुड़े संकेतों की पड़ताल क

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply