BusinessIndia

​Airtel New Recharge Plans: बिना डेटा वाले 3 नए प्लान लॉन्च, अब सिर्फ कॉलिंग के लिए नहीं लगेंगे ज्यादा पैसे!

Airtel New Recharge Plans: मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोग ऐसे हैं, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती. ऐसे यूजर्स को सिर्फ फोन पर बात करने या जरूरी मैसेज भेजने से मतलब होता है. लंबे समय से ऐसे ग्राहकों को मजबूरी में डेटा वाले पैक रिचार्ज कराने पड़ रहे थे. अब अगर आप भी मोबाइल में इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते और सिर्फ कॉलिंग व SMS के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं, तो Airtel के नए प्लान आपके काम आ सकते हैं. कंपनी ने ऐसे ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं. इन रिचार्ज पैक की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इनमें मोबाइल डेटा नहीं मिलेगा. ग्राहक अब बिना इंटरनेट के भी अनलिमिटेड कॉलिंग का पूरा फायदा उठा सकेंगे.

​Airtel New Recharge Plans: बिना डेटा वाले 3 नए प्लान लॉन्च, अब सिर्फ कॉलिंग के लिए नहीं लगेंगे ज्यादा पैसे!

टेलीकॉम रेगुलेटर ने Airtel और Vodafone Idea को 21 अक्टूबर तक ऐसे रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने को कहा था. Airtel ने 21 अक्टूबर की तय समयसीमा से पहले ही ये प्लान लॉन्च कर दिए हैं. इस कदम के बाद Airtel इस नए नियम पर अमल करते हुए पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है. कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के तीन नए प्रीपेड प्लान उतारे हैं.

तीनों नए प्रीपेड प्लान

Airtel के इन तीनों पैक की वैलिडिटी अलगअलग रखी गई है, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से सही पैक चुन सकें. सबसे पहला रिचार्ज 185 रुपये वाला है, जो 28 दिनों के लिए है. दूसरा रिचार्ज 203 रुपये वाला है, जिसमें ग्राहकों को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. वहीं तीसरा और आखिरी विकल्प 206 रुपये वाला रिचार्ज है, जो पूरे एक कैलेंडर महीने के लिए चलता है. 206 रुपये वाले प्लान की खास बात ये है कि इसमें ग्राहक हर महीने एक तय तारीख पर रिचार्ज करा सकते हैं. इससे हर महीने रिचार्ज की तारीख बदलने की समस्या खत्म हो जाएगी.

कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये अतिरिक्त फायदे

इन तीनों पैक में मिलने वाले फायदों की बात करें, तो हर पैक में अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही ग्राहकों को तीनों प्लान में 300 SMS मिलते हैं. कॉलिंग और SMS के अलावा कंपनी अपने यूजर्स को एक खास फायदा भी दे रही है. इन पैक को रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के ‘HelloTunes’ भी मिलती हैं. प्रीपेड ग्राहक एयरटेल ऐप या कंपनी की वेबसाइट से ये पैक आसानी से चुन सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स की प्रतिक्रिया को देखते हुए एयरटेल आगे चलकर ज्यादा वैलिडिटी वाला कोई पैक भी ला सकता है.

TRAI को क्यों बदलने पड़े नियम

Airtel के ये नए रिचार्ज प्लान भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के नए नियमों के तहत पेश किए गए हैं. दरअसल, TRAI ने 22 सितंबर को Telecom Consumer Protection Regulations, 2026 को अधिसूचित किया था. रेगुलेटर ने पाया कि जो ग्राहक मोबाइल का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS के लिए करते हैं, उनके पास कम कीमत वाले रिचार्ज के विकल्प सीमित हैं. रेगुलेटर को ऐसी शिकायतें भी मिली थीं कि केवल कॉलिंग वाले प्लान आसानी से नहीं मिलते. इसकी बड़ी वजह ये थी कि रिचार्ज प्लेटफॉर्म पर ज्यादा कीमत वाले डेटा पैक को अधिक प्रमुखता दी जाती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply