India

​इंतजार खत्म, 20 Oct से शुरू होगी महिंद्रा की इस CNG SUV की बुकिंग, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू

महिंद्रा की नई CNG SUV खरीदने का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. कंपनी की Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग कल सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली है. यह सबकॉम्पैक्ट SUV CNG इंजन के साथ पेश की गई है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Tata Nexon iCNG और Maruti Suzuki Brezza SCNG जैसी कारों से होगा. कंपनी इस मॉडल के जरिए CNG SUV सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है.

​इंतजार खत्म, 20 Oct से शुरू होगी महिंद्रा की इस CNG SUV की बुकिंग, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू

इंजन, पावर और माइलेज

Mahindra XUV 3XO ZNG में 1.2लीटर MPFI टर्बोपेट्रोल इंजन दिया गया है, जो सीएनजी पर भी काम करता है. यह इंजन 111 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. कंपनी का दावा है कि सीएनजी वेरिएंट में भी पेट्रोल मॉडल जैसी पावर और टॉर्क कैपेसिटी मिलती है. इसके लिए टर्बोचार्जर की सेटिंग और इंजन कंट्रोल यूनिट की मैपिंग में बदलाव किए गए हैं. कंपनी के मुताबिक, एसयूवी 24.70 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज दे सकती है. यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 11.8 सेकंड में पकड़ सकती है.

फीचर्स और सेफ्टी में क्या मिलेगा?

फीचर्स की बात करें तो XUV 3XO ZNG में 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसमें पुशबटन स्टार्टस्टॉप, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम , 360 डिग्री कैमरा और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

इसके अलावा, गाड़ी में लेदरेट सीटें, Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम, पीछे का वाइपर, आगे की सीटों के लिए ऊंचाई के अनुसार एडजस्ट होने वाली सीट बेल्ट और आगेपीछे आर्मरेस्ट दिए गए हैं. इसमें कनेक्टेड LED टेललैंप भी मिलते हैं. ड्राइवर अपनी जरूरत के हिसाब से नॉर्मल, कंफर्ट और स्पोर्ट, तीन स्टीयरिंग मोड चुन सकता है.

डिजाइन के मामले में सीएनजी मॉडल पेट्रोल वर्जन जैसा ही है. हालांकि, पीछे की तरफ लगा ZNG बैज इसे अलग पहचान देता है. सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, ABS के साथ EBD, सभी यात्रियों के लिए तीनपॉइंट सीट बेल्ट, रियर पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम दिया गया है.

चार वेरिएंट और कीमत

Mahindra XUV 3XO ZNG को चार वेरिएंट में पेश किया गया है. इसके शुरुआती MX Edge वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है. RevX Edge की कीमत 10.79 लाख रुपये, AX5 की 11.19 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट RevX A की कीमत 12.27 लाख रुपये है. इन कीमतों के साथ XUV 3XO ZNG CNG SUV खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प बन सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply