India

​Dussehra 2026 Wishes: सदा अच्छाई से हारती है बुराई…विजयदशमी पर अज्ञान-अहंकार का हो नाश, अपनों को इन कोट्स के जरिए करें दशहरा विश

बुराई, अहंकार पर अच्छाई की पर्व दशहरा पूरे देश में बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. धार्मिक कथाएं कहती हैं कि इस दिन प्रभु श्री राम ने रावण का वध करके अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की. आज भी रावण दहन की परंपरा चली आ रही है, जो दिखाती है कि बुराई पर सदैव अच्छाई की विजय होती है. इस दिन घरों में प्रभु राम के साथ ही मां दुर्गा का पूजन भी किया जाता है और भव्य मेले भी लगते हैं. हर तरफ जबरदस्त धूम देखने को मिलती है. दशहरा के खास मौके पर आप भी कुछ शुभकामना संदेशों के जरिए अपने खास लोगों को ये फेस्टिवल विश कर सकते हैं.

​Dussehra 2026 Wishes: सदा अच्छाई से हारती है बुराई…विजयदशमी पर अज्ञान-अहंकार का हो नाश, अपनों को इन कोट्स के जरिए करें दशहरा विश

विजयदशमी को लेकर जो कथाएं मिलती हैं, उनमें ये भी कहा गया है कि मां दुर्गा ने इस दिन राक्षस महिषासुर का अंत किया था. इसलिए इस दिन आदिशक्ति की पूजा भी की जाती है और ये दिन बुराई को खत्म करने का प्रतीक माना जाता है. आइए देख लेते हैं दशहरा के शुभकामना संदेश.

  • बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है दशहरा
  • आपके जीवन से दूर हो अंधकार, छाए उजियारा
  • विजयदशमी की शुभकामनाएं!
  • जैसे अच्छाई से हारती है बुराई,
  • वैसे आपके दुखों और कष्टों का नाश हो,
  • जीवन में सदा खुशियों का वास हो
  • शुभ दशहरा!
  • हर मन में राम का वास हो, बुराई जलकर खाक हो
  • हर घर में प्रेम और खुशियां बरसे, दुखों का नाश हो
  • दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • अहंकार और बुराई के अंत का प्रतीक है दशहरा
  • जीवन में नई उम्मीद, उत्सावउमंग का हो बसेरा
  • शुभ विजयादशमी!
  • दशहरा देता है सीख, अच्छाई की राह पर हमेशा चलते रहें,
  • प्रभु राम का बरसे आशीर्वाद, आप सफलता के शिखर चढ़ते रहें
  • शुभमंगलमय विजयदशमी!
  • प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से खुशियां मिलें
  • हनुमान जी से मिले शक्ति का वरदान
  • इस दशहरा खुशियों की मिले सौगात!
  • बुराई की हो हार, अच्छाई की जीत होती रहे,
  • मन में बसें राम, बुराईयां आपसे सदा दूर रहें
  • शुभ विजयादशमी!
  • दशहरा के रावण दहन के साथ जीवन का हर दुख जल जाए
  • सारी परेशानियां दर हो, सुखशांति आपके जीवन में आए
  • दशहरा मंगलमय हो!
  • प्रभु श्रीराम की कृपा से आपका हर सपना साकार हो,
  • जीवन में आपके तरक्की, सफलता, संपत्ति अपार हो
  • विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • विजयादशमी आपके जीवन में सफलतासमृद्धि लाए
  • दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply