Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है. यहां सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस होने लगी है. लोगोंं के घरों में एसीकूलर बंद हो गए हैं. पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की खबरें आ रही हैं. वहीं दक्षिण भारत में भी मौसम बिगड़ा हुआ है. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने 20 अक्टूबर यानी दशहरे पर मौसम का पूर्वाुमान जारी किया है.

देश की राजधानी दिल्ली में दशहरे पर मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है. यहां बारिश त्योहार में कोई खलल नहीं डालेगी. राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में 23 अक्टूबर तक आसमान साफ रहने वाला है. फिर 24 और 25 अक्टूबर को यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.
यूपी में आंधीबारिश, बिहारझारखंड में कैसा रहेगा मौसम?
यूपी में आज श्रावस्ती, अलीगढ़, बिजनौर, देवरिया, मथुरा, कुशीनगर, आगरा, हरदोई, मेरठ, हमीरपुर और सहारनपुर में भारी बारिश का अलर्ट है. बिहार में अगले कुछ दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है. राज्य में बारिश या तेज आंधीतूफान का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. झारखंड में आज अधिकतर जिलों में पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.
राजस्थानएमपी में भी आंधीबारिश का अलर्ट
राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, बीकानेर, टोंक, अजमेर, चुरू, सवाई माधोपुर, सीकर, झुंझुनू, जयपुर और जैसलमेर में आंधीबारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में आंधीबारिश की चेतावनी है. पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना नहीं है. महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों छिटपुट बारिश हो सकती है.
दक्षिण भारत में बिगड़ा रहेगा मौसम
तमिलनाडु के उत्तरी इलाके में ऊपरी परिसंचरण मौजूद है, इसलिए यहां मौसम बहुत खराब है. आज कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाओं का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. केरल में व्यापक और मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने वाला है. कर्नाटक के तटीय और दक्षिण आंतरिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है. तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
उत्तराखंडहिमाचल के मौसम का क्या है हाल?
उत्तराखंड के उत्तर काशी, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, चमोली चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार में बारिश के साथ आंधी चल सकती है. 23 अक्टूबर से कुछ पर्वतीय जिलों में मौसम करवट ले सकता है. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है.



