CricketIndia

गौतम गंभीर की ये गलती बनी भारत के एकतरफा हार की वजह, 76 रनों से रौद साउथ अफ्रीका ने तोड़ा सेमीफाइनल का सपना

Gautam Gambhir mistakes cost team india icc t20 world cup

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर 8 में कल भारतीय टीम (Team India) का सामना साउथ अफ्रीका की टीम (South Africa Cricket Team) से हुआ, जहां टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के सामने शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के सामने पहले ही सुपर 8 में 76 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी.

भारत की हार के बाद अब उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है, लेकिन अभी टीम इंडिया (Team India) इस रेस में बनी हुई है. भारतीय टीम के इस हार की वजह कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का गलत फैसला रहा है.

साउथ अफ्रीका ने एकतरफा मैच में Team India को हराया

साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने खराब शुरुआत के बाद डेविड मिलर के अर्द्धशतक एवं डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स की तूफानी पारी की बदौलत भारत के सामने 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए, जिसे भारतीय टीम हासिल करने में नाकामयाब रही.

भारत (Team India) की शुरुआत बेहद खराब रही, ईशान किशन अपना खाता तक नही खोल सके. भारत के लिए सिर्फ शिवम दुबे ने 42 रनों की पारी खेली, इसके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज कुछ खास नही कर सका. कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने 18-18 रनों की पारी खेली, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 11 और अभिषेक शर्मा ने 15 रनों की पारी खेली.

कोच गौतम गंभीर की ये गलती बनी हार की वजह

भारतीय टीम (Team India) के हार की सबसे बड़ी वजह कोच गौतम गंभीर की खराब रणनीति रही. टीम इंडिया, इस विश्व कप में 6 बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ खेल रही है और विरोधी टीमें इसका खूब फायदा उठा रही है. पहले ही ओवर में हर विरोधी टीम ऑफ स्पिनर का प्रयोग करती है और पहला विकेट झटक देती है.

टीम इंडिया की बल्लेबाज 8वें नंबर तक जरुर है, लेकिन भारत के पास ऐसा कोई बल्लेबाज नही है, जो पारी को संभाल सके. ऐसे में टीम इंडिया को 2 दाएं हाथ के बल्लेबाजों की कमी इस विश्व कप में साफ खल रही है, जो बड़ी पारी खेलना जानते हों.

 IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी का फैसला, टीम में 4 बदलाव, इस खिलाड़ी को मिला अचानक मौका, देखें प्लेइंग XI

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply