IndiaUttar Pradesh

​न तलवार, न तीर-कमान… प्लास्टिक की कुप्पियों से भिड़ीं राम-रावण की सेनाएं, कौन जीता युद्ध?

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में विजयादशमी के मौके पर आयोजित 247 वां ऐतिहासिक कुप्पी युद्ध संपन्न हो गया. इस युद्ध में रावण दल विजयी रहा है. कौशांबी के सिराथू तहसील क्षेत्र के दारानगर में आयोजित इस युद्ध में राम दल और रावण दल की सेनाओं के बीच 4 राउंड का रोमांचक मुकाबला हुआ. इस युद्ध के आखिर में रावण दल को विजयी घोषित किया गया है. इस अनोखे युद्ध को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे.

​न तलवार, न तीर-कमान… प्लास्टिक की कुप्पियों से भिड़ीं राम-रावण की सेनाएं, कौन जीता युद्ध?

ऐतिहासिक परंपरा के तहत कुप्पी युद्ध का आयोजन किया गया. इसमें राम दल और रावण दल के सेनाएं उतरीं और इनके बीच कुल चार राउंड के मुकाबले हुए. इस बार के मुकाबले में रावण दल की सेना ने जीत हासिल की है. इस अनोखे युद्ध में दोनों दलों की ओर से 1515 योद्धा शामिल होते हैं, जो प्लास्टिक की कुप्पियों से एक दूसरे पर वार करते हैं. इनके बीच होने वाला युद्ध काफी रोमांचक होता है.

अलग अलग ड्रेस में दोनों दल

राम और रावण दोनों दल की सेना में 1515 सदस्य शामिल होते हैं. लाल रंग के कपड़े में राम की सेना होती है. वहीं काले कपड़े में रावण सेना होती है. इन दोनों ही सेनाओं में स्थानीय लोग शामिल होते हैं. दारानगर का यह ऐतिहासिक कुप्पी युद्ध अपनी अनूठी परंपरा और रोमांचक मुकाबले के लिए दूरदूर तक प्रसिद्ध है. हर साल विजयदशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं.

चौकस रहे सुरक्षा इंतजाम

कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ होने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थे. प्रशासन की ओर से सिराथू के उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे. इस तरह दारानगर का 247वां ऐतिहासिक कुप्पी युद्ध रावण दल की जीत के साथ संपन्न हुआ. इसमें वर्षों पुरानी परंपरा एक बार फिर देखने को मिली. इस मेले में कल यानी बुधवार को राम और रावण सेना के बीच तीन राउंड का युद्ध होगा और आखिर में राम की सेना विजयी होगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply