
IND vs SA, Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से चला आ रहा टीम इंडिया की जीत का सिलसिला इस बार थम गया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया।
साउथ अफ्रीका के सामने टीम इंडिया ताश की पत्तों की तरह से बिखरती हुई नजर आई। भारतीय टीम की शर्मनाक शिकस्त के बाद से कप्तान सूर्यकुमारक यादव ने किसपर हार का ठिकरा फोड़ा? साथ ही साथ सूर्या ने सुपर-8 में टीम इंडिया के फ्यूचर प्लान के बारे में भी बात की।
Suryakumar Yadav ने किसपर फोड़ा ठीकरा?
साउथ अफ्रीका के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘शुरुआत में हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। 7 से 15वें ओवर के बीच उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और फिर हमने वापसी की। हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की लेकिन और बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे। कभी-कभी आपको सोचना पड़ता है कि आप पावरप्ले में मैच नहीं जीत सकते लेकिन आप मैच हार सकते हैं। हमें जिन साझेदारी की जरूरत थी वे नहीं हुईं। ये खेल का हिस्सा है, हम इससे सीखेंगे और वापसी करेंगे।’’
बुमराह-अर्शदीप के बारे में क्या बोले Suryakumar Yadav?
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी की सराहना भी की। उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि उनकी जोड़ी कितनी खतरनाक रही है। दोनों ने आठ ओवर गेंदबाजी की, पांच विकेट लिए और 45-50 रन दिए। वे साझेदारी में अच्छी गेंदबाजी करते हैं और उन्हें अपनी टीम में पाकर अच्छा लगता है।’’ बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन पर तीन विकेट चटकाए जबकि अर्शदीप सिंह ने 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
ताश के पत्तों की तरह ढही टीम इंडिया
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 188 रनों का टारगेट रखा। साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 35 गेंद में तीन छक्कों और सात चौकों से 63 रन की पारी खेली। उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों पर 45 रन बनाए जिसमें 3 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। जवाब में टीम इंडिया के एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए और अंत में टीम इंडिया 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 111 रन ही बना पाई और 76 रनों से मुकाबला हार गई।



