BollywoodIndia

​Salman Khan की ‘मातृभूमि’ पर क्या सेंसर बोर्ड लगा रहा है रोक? मेकर्स ने दिया ये जवाब

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपनी वॉर ड्रामा फिल्म मातृभूमि काफी समय पहले पूरी कर ली थी। हालांकि, फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। खबरों के मुताबिक, फिल्म की कहानी भारतचीन के बीच हुए गलवान घाटी विवाद पर आधारित है। इसी वजह से फिल्म की रिलीज अटकी होने की बात कही जा रही है।

​Salman Khan की ‘मातृभूमि’ पर क्या सेंसर बोर्ड लगा रहा है रोक? मेकर्स ने दिया ये जवाब

बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड को फिल्म की कुछ बातें ठीक नहीं लगी हैं। इसी कारण फिल्म को अभी तक रिलीज की मंजूरी नहीं मिल पाई है।

फिल्म में सलमान खान एक फौजी के किरदार में नजर आएंगे। इसी वजह से फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, फिलहाल ऐसा नहीं लग रहा कि फिल्म जल्द सिनेमाघरों में आने वाली है।

मातृभूमि में बदलाव नहीं करेंगे मेकर्स?

फिल्म मातृभूमि को लेकर सामने आई नई जानकारी के मुताबिक, मेकर्स फिल्म में किसी तरह का बदलाव करने के मूड में नहीं हैं।

पिछले दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मेकर्स से फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव करने को कहा है। बताया गया था कि फिल्म में कुछ ऐसी बातें हैं, जिनमें बदलाव की जरूरत है और मेकर्स इस पर काम कर रहे हैं।

हालांकि, द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स फिल्म में किसी तरह का बदलाव नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट में इन खबरों को बेबुनियाद बताया गया है।

एक सूत्र ने कहा, “फिल्म मातृभूमि में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा रहा है। ये फिल्म वैसे ही तैयार की जा रही है, जैसे इसे प्लान किया गया था। फिल्म की कहानी और चीजें बदलने की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।”

क्या बिना स्क्रिप्ट में बदलाव के रिलीज हो पाएगी मातृभूमि?

अब बड़ा सवाल यह है कि अगर मेकर्स फिल्म में कोई बदलाव नहीं करते हैं, तो क्या इसे सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल पाएगा? इनसाइडर्स का मानना है कि मातृभूमि के मेकर्स को सुझाए गए बदलाव करने पड़ सकते हैं। तभी फिल्म सेंसर की मंजूरी के बाद सिनेमाघरों तक पहुंच पाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply