IndiaTrending

कानपुर पुलिस का ‘किस’ कांड: रील बना रहे ट्रांसजेंडर को सिपाही ने सरेआम चूमा, Video वायरल होते ही गिड़गिड़ाने लगा

Kanpur Police Constable Kisses Transgender Viral Video

 Constable Kisses Transgender Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में खाकी को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। आनंदेश्वर मंदिर में ड्यूटी के दौरान एक सिपाही ने रील बना रहे ट्रांसजेंडर युवक को सरेआम ‘किस’ कर दिया। इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

कानपुर जिले के ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध आनंदेश्वर मंदिर की पार्किंग में सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए एक सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा के लिए पुलिस की टीमें वहां गश्त कर रही थीं।

रील बनाते समय ट्रांसजेंजर को चूमा

गश्त के दौरान वहां मौजूद एक ट्रांसजेंडर युवक अपने मोबाइल से एक फिल्मी गाने पर इंस्टाग्राम रील रिकॉर्ड कर रहा था। रील के बैकग्राउंड में ‘छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला…’ गाना चल रहा था। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल अचानक पास आया और कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुराते हुए ट्रांसजेंडर को चूम लिया। यह पूरी घटना रील में कैद हो गई और जैसे ही इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, यह तेजी से वायरल हो गई।

सिपाही ने सोशल मीडिया पर लगाने लगा गुहार

वीडियो के इंस्टाग्राम पर वायरल होते ही हजारों लोगों ने इसे साझा किया और पुलिस के इस आचरण की कड़ी आलोचना शुरू कर दी। वीडियो वायरल होने की खबर जैसे ही संबंधित कांस्टेबल को लगी, वह बुरी तरह घबरा गया। अपनी पहचान सार्वजनिक होने और विभागीय कार्रवाई के डर से सिपाही ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में जाकर बार-बार पोस्ट हटाने का अनुरोध किया।
उसने गिड़गिड़ाते हुए लिखा कि “इस पोस्ट को हटा दिया जाए क्योंकि इससे उसकी नौकरी खतरे में पड़ गई है।” जब पोस्ट नहीं हटी, तो सिपाही ने निजी तौर पर संपर्क करने की भी कोशिश की, लेकिन सफलता न मिलने पर उसने अपनी सोशल मीडिया आईडी ही बंद कर दी।

विभागीय जांच शुरू, कौन है ये ‘बाहरी’ सिपाही?

मामले पर संज्ञान लेते हुए एसीपी कर्नलगंज अमित कुमार चौरसिया ने जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि वीडियो में दिख रहा कांस्टेबल ग्वालटोली थाने का स्थायी स्टाफ नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी अन्य यूनिट या थाने से मंदिर के कार्यक्रम के लिए विशेष ड्यूटी पर वहां तैनात किया गया था।

इतना सब बवाल हो जाने के बाद ट्रांसजेंडर युवक ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टेटस शयर करते हुए लिखा, “जब मुझको कोई प्रॉब्लम नहीं है, किस करने से तो मीडिया वाले पुलिस प्रशासन को उल्टा-सीधा क्यों बोल रहे हैं। हो गया मुझसे मजाक-मजाक में। इसमें उनकी कोई गलती नहीं…।”

यह भी पढ़ें: पवन हंस हेलिकॉप्टर क्रैश लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से बचीं 7 जिंदगियां बीच समंदर में कराया लैंड

पुलिस अब वीडियो के सत्यता की जांच कर रही है और उस विशेष स्थान की पुष्टि की जा रही है जहां यह घटना हुई। अधिकारियों का कहना है कि सिपाही की पहचान होते ही उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply