IndiaUttar Pradesh

​यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… CBI का बड़ा एक्शन, 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने प्रवर्तन निदेशालय के लखनऊ जोनल ऑफिस में तैनात एक अधिकारी और एक हेडकांस्टेबल को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. CBI के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ED अधिकारी दीपक कुमार और हेडकांस्टेबल मनोज द्विवेदी के रूप में हुई है. दोनों की पोस्टिंग ED के लखनऊ जोनल ऑफिस में थी.

​यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… CBI का बड़ा एक्शन, 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा

CBI को शिकायत मिली थी कि ED लखनऊ जोन ने एक व्यक्ति के पिता को अगस्त और सितंबर 2026 में ED केस में पूछताछ के लिए दो समन भेजे थे. इसके बाद ED के हेडकांस्टेबल मनोज द्विवेदी ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और केस में मदद करने, अनुकूल रवैया अपनाने के नाम पर रिश्वत की मांग की. शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत CBI से की। CBI ने 23 अक्टूबर 2026 को ही हेडकांस्टेबल मनोज द्विवेदी और ED अधिकारी दीपक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया.

CBI ने बिछाया जाल

इस मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को एक जाल बिछाया. आरोप है कि मनोज द्विवेदी, ED अधिकारी दीपक कुमार की ओर से 5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था और ले रहा था. CBI की टीम ने उसे 5 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया.

भ्रष्टाचार मामलों पर सख्त एक्शन

CBI ने मामले में आगे उठाए जाने वाले कदमों के बारे में अभी तक कोई और जानकारी नहीं दी है. एजेंसी ने बताया कि मामले में अभी कार्रवाई की जाएगी. CBI ने बताया कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में सरकारी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

CBI की जनता से अपील

CBI ने आम जनता से यह अपील भी की है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगता है या उन्हें कहीं भी भ्रष्टाचार देखने को मिलता है, तो वे इसकी सूचना दें. शिकायतें दिल्ली में CBI की भ्रष्टाचाररोधी शाखा के कार्यालय में दर्ज कराई जा सकती हैं. यह कार्यालय नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित CGO कॉम्प्लेक्स की CBI बिल्डिंग की पहली मंजिल पर है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply