BollywoodIndia

बचपन में धर्मेंद्र के साथ किया डेब्यू, पहचान के लिए बदला धर्म, अब 4 दशक बाद अनिल कपूर संग लौट रहीं खुशबू सुंदर

Khushbu Sundar Comeback Subedaar For Anil Kapoor Ott Film

Anil Kapoor New Movie On OTT: फिल्म इंडस्ट्री में सितारों की वापसी हमेशा चर्चा का विषय बनती है। इस बार सुर्खियों में हैं साउथ और हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री खुशबू सुंदर। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार हिंदी फिल्म द बर्निंग ट्रेन से की थी, जिसमें वह दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ नजर आई थीं। हालांकि इससे पहले वह साउथ इंडस्ट्री में एक्टिंग डेब्यू कर चुकी थीं।

दरअसल, तमिल और तेलुगु सिनेमा में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और 80-90 के दशक में वह साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। साथ ही अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय के दम पर उन्होंने अलग पहचान बनाई।

‘सूबेदार’ से हिंदी फिल्मों में कमबैक कर रहीं खुशबू सुंदर

लंबे अंतराल के बाद खुशबू सुंदर अब हिंदी दर्शकों के बीच वापसी करने जा रही हैं। वह अभिनेता अनिल कपूर की आगामी ओटीटी फिल्म सुबेदार में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में वह अनिल कपूर की पत्नी का किरदार अदा करती दिखाई देंगी।

वहीं, यह फिल्म 5 मार्च 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। ओटीटी के दौर में उनका यह कमबैक फैंस के लिए खास सरप्राइज माना जा रहा है।

एक्टिंग के लिए एक्ट्रेस ने बदला धर्म

इन सबके बीच अगर खुशबू सुंदर की बात करें, तो 29 सितंबर 1970 को मुंबई में जन्मीं खुशबू सुंदर का असली नाम नखत खान है। वह एक मुस्लिम परिवार में पैदा हुई थीं। बाद में उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया और इंडस्ट्री में ‘खुशबू’ नाम से पहचान बनाई। शुरुआती दौर में उन्हें ‘बेबी खुशबू’ के नाम से भी जाना जाता था। धर्म परिवर्तन को लेकर वह कई बार चर्चा में भी रही थीं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने काम को प्राथमिकता दी।

‘राम तेरी गंगा मैली’ का छूटा मौका

आपको बता दें कि खुशबू को मशहूर निर्देशक-निर्माता राज कपूर की कल्ट फिल्म राम तेरी गंगा मैली में काम करने का ऑफर मिला था। उन्होंने फिल्म के लिए फोटोशूट भी कराया था, लेकिन कम उम्र के कारण यह भूमिका बाद में अभिनेत्री मन्दाकिनी को दे दी गई। फिलहाल, चार दशक से ज्यादा लंबे करियर के बाद खुशबू सुंदर की यह वापसी उनके प्रशंसकों के लिए बेहद खास है। अब सबकी निगाहें ‘सूबेदार’ में उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply