India

​Festive Preparation Tips: दिवाली और छठ की तैयारियों के बीच थकान नहीं होगी हावी! इन बातों का रखें ध्यान

दिवाली इस साल 8 नवंबर को सेलिब्रेट होगी तो वहीं 13 से 16 नवंबर तक छठ पर्व मनाया जाएगा. दोनों ही बड़े त्योहार हैं, इसलिए घर में इतना काम होता है कि सांस लेने तक की फुर्सत नहीं मिलती है. इस दौरान सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि काम के चलते कई बार थकान के साथ ही बहुत ज्यादा तनाव भी हो जाता है. इस आर्टिकल में जानिए कि आपको दिवाली की सफाई से लेकर छठ पर्व की तैयारियों तक किन छोटीछोटी बातों को ध्यान में रखना चाहिए ताकि स्ट्रेस और थकान से बचा जा सके.

​Festive Preparation Tips: दिवाली और छठ की तैयारियों के बीच थकान नहीं होगी हावी! इन बातों का रखें ध्यान

त्योहार खुशियों और अपनों को साथ लाते हैं, लेकिन इसी दौरान घर में काम भी काफी बढ़ जाता है और वर्किंग हैं तो ऑफिस डेड लाइन भी पूरी करनी होती हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि कैसे फेस्टिव सीजन को स्ट्रेस फ्री रखें और थकान से भी बचे रहें.

काम की बना लें लिस्ट

हम अक्सर बिना किसी प्लानिंग के घर की सफाई से लेकर बाकी काम शुरू कर देते हैं. ये बहुत ज्यादा थका देने वाला हो सकता है और इससे स्ट्रेस भी काफी बढ़ जाता है. सभी काम समय पर पूरा हो, लास्ट टाइम किसी तरह का स्ट्रेस न रहे साथ ही बहुत ज्यादा ओवर मेहनत भी न लगे. इसके लिए जरूरी है कि आप एक प्रॉपर तैयारी के साथ चलें. इसके लिए सभी कामों की लिस्ट बना लें और ये तय कर लें किस काम को किस तरह से करना है. इससे आपको सफाई से लेकर शॉपिंग तक में काफी आसानी हो जाती है.

बफर टाइम जरूर सेट करें

घर की सफाई, खाने के सामान से लेकर कपड़ों की खरीदारी, पूजा का सामान इकट्ठा करने तक, काम की आपाधापी में अपने लिए बफर टाइम सेट जरूर करें. यानी काम के शेड्यूल में थोड़ा सा समय अपने लिए रखें, जिसमें आराम कर सकें. इससे आप थकान के बीच रिलैक्स हो पाएंगे और तनाव भी कम होगा.

Image:Pexels

सफाई के लिए अपनाएं स्मार्ट तरीके

घर की सफाई के लिए स्मार्ट तरीके अपनाएं और परफेक्शन के चक्कर में न पड़ें, क्योंकि त्योहार का मतलब होता है खुशियां मनाना. अगर आप खुद को कामों के बीच ही थका लेंगे तो फेस्टिवल को उतनी अच्छी तरह एंजॉय नहीं कर पाएंगे. सफाई शुरू करने के लिए सारा सामान एक साथ बाहर न निकालें, बल्कि पहले बेकार सामान, पुरानी रद्दी, फटेपुराने कपड़ों को हटाकर अलग कर दें. इससे सफाई करना आसान हो जाएगा. इसी के साथ अपनी टाइमिंग सेट करें और इसी के हिसाब से अलगअलग कमरे, किचन, बाथरूम जैसी जगहें साफ करें. एक साथ पूरे घर की सफाई के चक्कर में आप बहुत ज्यादा परेशान हो सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन क्लीनिंग के टिप्स और ट्रिक्स भी आपके काम आ सकते हैं.

कामों को आपस में बांटना जरूरी

त्योहार के दौरान बहुत सारे काम होते हैं. ऐसे में अगर किसी एक पर ही सारा काम रहेगा तो जाहिर तौर पर उसे बहुत ज्यादा थकान, स्ट्रेस हो सकता है. जरूरी है कि फैमिली में कामों और जिम्मेदारियों को बांट लिया जाए. इससे काफी ज्यादा आसानी होगी. आप बिना थकाना, बिना स्ट्रेस के त्योहारों का मजा अच्छे से ले पाएंगे.

अपनी सेहत को न करें नजरअंदाज

त्योहार पर काम के बीच अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें. इस दौरान अगर आप बीमार पड़ गए तो तनाव और भी बढ़ सकता है. जरूरी है कि अच्छी डाइट लें ताकि पोषण मिलता रहे. इससे एनर्जी बनी रहेगी. शरीर को रीचार्ज करने के लिए आराम भी पर्याप्त करें और पानी, हेल्दी ड्रिंक्स भी लेते रहें. सुबह में ब्रीदिंग एक्सरसाइज और हल्की वॉक करें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply