IndiaUttar Pradesh

​Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम…UP-बिहार में बारिश, झारखंड में तेज हवाएं… चक्रवात ‘अर्नब’ से कहां कितनी बढ़ेगी मुसीबत?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम ने अपना मिजाज फिर एक बार बदला है. आज मौसम विभाग ने कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी में उठे ‘अर्नब’ चक्रवात की वजह से कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है. अर्नब आज आंध्र प्रदेश के तट पर बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यानम के दक्षिण के पास टकराया. अब यह आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से आज ही नहीं आने वाले तीन से चार दिनों तक देश भर में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा.

​Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम…UP-बिहार में बारिश, झारखंड में तेज हवाएं… चक्रवात ‘अर्नब’ से कहां कितनी बढ़ेगी मुसीबत?

देश की राजधानी दिल्ली में आज दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं. दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. दिल्ली में कल और फिर 30 अक्टूबर को आंधीबारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

यूपीबिहार में बारिश

चक्रवात अर्नब के संभावित प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश, गरजचमक और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. 2930 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी बड़े हिस्से में या व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है. बिहार में चक्रवात अर्नब का असर दिखने वाला है. राज्य के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड से ओडिशा तक बिगड़ा मौसम

इन इलाकों में झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से झारखंड में 30 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. 2829 अक्टूबर को गांगेय पश्चिम बंगाल में और 2930 अक्टूबर को उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में व्यापक बारिश हो सकती है. ओडिशा में भी दो तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है.

मध्य भारत का क्या है हाल

28 अक्टूबर से 2 नवंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 28 अक्टूबर और 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में और 28 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को विदर्भ में कहींकहीं बारिश होने की संभावना है. 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में हवा थ 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान में 28 अक्टूबर तेज हवाएं चल सकती हैं. 2931 अक्टूबर के दौरान पूर्वी राजस्थान कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है. 29 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच पंजाब में बारिश हो सकती है. 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है.

पश्चिम और उत्तर पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?

2830 अक्टूबर के दौरान कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में, 2831 अक्टूबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र में, 2930 अक्टूबर के दौरान गुजरात क्षेत्र में और 30 अक्टूबर को सौराष्ट्र और कच्छ में कहींकहीं से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है. 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच उत्तराखंड में कहींकहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. 29 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच हिमाचल प्रदेश में और 2930 अक्टूबर के दौरान जम्मूकश्मीर में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में बरसेंगे बदरा

28 अक्टूबर से 2 नवंबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहींकहीं से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है. 2829 अक्टूबर के दौरान असम और मेघालय में कहींकहीं गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. 29 अक्टूबर से 2 नवंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है.

दक्षिण भारत में तल्ख रहेगा मौसम का तेवर

28 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल में, 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच केरल और माहे में, 28 अक्टूबर और 2 नवंबर को लक्षद्वीप में, तथा 29 अक्टूबर और 12 नवंबर के दौरान तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कहींकहीं बारिश होने की संभावना है. 29 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 30 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, 28 अक्टूबर और 2930 अक्टूबर को तेलंगाना में बारिश होने की संभावना है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply