उत्तर प्रदेश की गोरखपुरफैजाबाद खंड शिक्षक सीट पर हो रही मतगणना को लेकर सियासी पारी चढ़ा हुआ है. निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव और समाजवादी पार्टी ने मतगणना के दौरान धांधली का आरोप लगाया है. उन्होंने मतगणना का बहिष्कार कर दिया. बैलेट पेपर में वरीयता बदले जाने का आरोप लगाया है. सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी, पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम समेत अन्य सपा कार्यकर्ता मतगणना स्थल से बाहर निकल गए.

मीडिया से बातचीत में सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. उनका कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी और ऑब्जर्वर कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रयास कर रहे हैं. सपा नेताओं ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की. उनहोंने कहा कि वे इस पूरी प्रक्रिया से हताश होकर मतगणना स्थल से बाहर जा रहे हैं. पार्टी के साथ बैठक करने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी.
सपा के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा, ‘मेरी मांग थी कि देश के लोकतंत्र के अनुरूप, जब भी मतगणना हो, तो नियमों के अनुसार हमें हर राउंड का चार्ट दिया जाना चाहिए. लेकिन, जब हमारे उम्मीदवार डॉ. संजय त्रिपाठी, निर्दलीय उम्मीदवार राजू यादव और अन्य सभी उम्मीदवारों ने मिलकर मांग की, तो यहां के रिटर्निंग ऑफिसर ने राउंडदरराउंड चार्ट देने से इनकार कर दिया. अंत में, मैंने खुद बाहर से आए सरकारी पर्यवेक्षकों के सामने इस मुद्दे को उठाया.’ हालांकि, प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.
चौथे राउंड के वोटों की काउंटिंग पूरी
प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी हो गई है. बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी ने बढ़त बनाई हुई है. वे 466 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव दूसरे स्थान पर हैं. ध्रुव त्रिपाठी को 11881 वोट मिले हैं, वहीं राजीव यादव ने 11415 वोट हासिल किए हैं. सपा तीसरे स्थान पर खिसक गई है. उसके प्रत्याशी डॉ संजयन त्रिपाठी 8301 वोट पाने में कामयाब हुए हैं.



