BusinessIndia

​Jio IPO की बंपर लिस्टिंग के बाद सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचा अंबानी परिवार, देखें तस्वीरें

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बुधवार को मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन किए.

​Jio IPO की बंपर लिस्टिंग के बाद सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचा अंबानी परिवार, देखें तस्वीरें

इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन सदानंद सरवणकर ने मुकेश अंबानी का स्वागत किया और उन्हें श्री गणपति की प्रतिमा भेंट की. इस मौके पर ट्रस्ट से जुड़े महेश मुदलियार और मंदिर की एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राखी चव्हाण भी मौजूद थीं.

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में ऐतिहासिक लिस्टिंग के दिन अंबानी परिवार ने सिद्धिविनायक के दरबार में हाजिरी लगाई और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया.

जियो प्लेटफॉर्म्स की बुधवार को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत हुई. कंपनी के शेयर ₹1,119 के IPO इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,358 पर सूचीबद्ध हुए, जो लगभग 21.3 प्रतिशत का प्रीमियम है. इस लिस्टिंग को भारतीय शेयर बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

जियो की इस ऐतिहासिक लिस्टिंग के साथ रिलायंस समूह ने डिजिटल और दूरसंचार क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply