IndiaUttar Pradesh

​50000 पत्थर, 24 फीट ऊंचाई और 600 किलो वजन…. लखनऊ में हनुमान जी ‘राम-राम’ नाम वाली प्रतिमा देखी क्या?

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भगवान हनुमान की एक भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है. मंगलवार को फन रिपब्लिक मॉल परिसर में स्थापित इस प्रतिमा का अनावरण विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया. 24 फीट ऊंची यह प्रतिमा अपनी खास बनावट और धार्मिक महत्व के कारण चर्चा में है.

​50000 पत्थर, 24 फीट ऊंचाई और 600 किलो वजन…. लखनऊ में हनुमान जी ‘राम-राम’ नाम वाली प्रतिमा देखी क्या?

प्रतिमा को इस तरह तैयार किया गया है कि इसमें भगवान हनुमान की भक्ति और प्रभु श्रीराम के प्रति उनके समर्पण को दर्शाया जा सके. इसके अनावरण के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान हनुमान के दर्शन करने का अवसर मिलेगा. माना जा रहा है कि यह प्रतिमा आने वाले समय में भक्तों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगी.

50 हजार से अधिक पत्थरों से तैयार हुई प्रतिमा

इस प्रतिमा की सबसे बड़ी खासियत इसका निर्माण है. इसे 50 हजार से अधिक पत्थरों को जोड़कर तैयार किया गया है. प्रतिमा पर ‘रामराम’ नाम भी अंकित किया गया है. यह नाम भगवान हनुमान की प्रभु श्रीराम के प्रति अनन्य भक्ति का प्रतीक है. करीब 600 किलो वजनी इस प्रतिमा को तैयार करने में लगभग 30 दिन का समय लगा. इसके निर्माण के लिए देश के अलगअलग राज्यों से विशेष पत्थर मंगवाए गए थे. इन पत्थरों को तराशकर प्रतिमा का आकार दिया गया और फिर उन पर बारीक नक्काशी की गई.

कारीगरों ने 10 दिन तक की बारीक नक्काशी

प्रतिमा को अंतिम रूप देने में कुशल कारीगरों ने अहम भूमिका निभाई. पत्थरों को काटने, उनका आकार तैयार करने और उन पर बारीक नक्काशी करने में करीब 10 दिन लगे. अलगअलग राज्यों से आए कारीगरों ने मिलकर इस प्रतिमा को भव्य स्वरूप दिया. पत्थरों से बनी इस प्रतिमा की खास बनावट इसे दूसरी प्रतिमाओं से अलग बनाती है. धार्मिक आस्था और शिल्पकला का यह मेल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण है.

श्रद्धालुओं के लिए बनेगी आकर्षण का केंद्र

लखनऊ में स्थापित भगवान हनुमान की यह प्रतिमा धार्मिक आस्था के साथसाथ भारतीय शिल्पकला की खूबसूरती को भी प्रदर्शित करती है. प्रतिमा पर अंकित ‘रामराम’ नाम भक्तों को भगवान हनुमान और प्रभु श्रीराम के संबंध की याद दिलाता है. इसके अनावरण के बाद उम्मीद है कि फन रिपब्लिक मॉल परिसर में आने वाले श्रद्धालु और लोग इस प्रतिमा को देखने पहुंचेंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply