Rashmika Vijay Wedding: उदयपुर में आज अरावली की पहाड़ियों के बीच साउथ स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सात जन्मों के बंधन में बंध गए. दोनों स्टार्स ने तेलुगु परंपरा से शादी की. शादी में नारियल-हल्दी की रस्में भी हुईं. रस्मों रिवाज के चलते विजय की मां ने दुल्हन रश्मिका को खानदानी चूड़ियां पहनाईं. शादी के बाद विजय देवरकोंडा की तरफ के होटल के बाहर मौजूद लोगों को मिठाई बांटी गई.
शाम को होगी सनसेट वेडिंग
शादी की रस्मों के लिए होटल को गुलाब, आर्किड, ट्यूलिप आदि फूलों से सजाया गया है. कच्चे केले और उसके बड़े पत्तों से मंडप को सजाया गया है.अब शाम को कोडावा रीति-रिवाज से परंपराएं निभाई जाएंगी.यह सनसेट वेडिंग है जो शाम 4 बजे होगी. रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा समुदाय से आती हैं. वहीं विजय देवरकोंडा तेलुगू हिंदू परिवार से आते हैं.

शादी के बाद खास डीजे नाइट
शादी के बाद खास डीजे नाइट रखी गई है। इसके लिए मशहूर डीजे गणेश (गणेश रंगनाथन) को उदयपुर बुलाया गया है। वे इससे पहले ईशा अंबानी और शाहरुख खान जैसे हाई-प्रोफाइल शादियों में भी गाने बचा कर चुके हैं।
पैप्स, फोटोग्राफर्स को बांटी गई मिठाइयां
विजय-रश्मिका की पारंपरिक तेलुगु शादी की रस्में पूरी करने के बाद परिवार ने वेन्यू के बाहर मौजूद लोगों, पैप्स और फोटोग्राफर्स के लिए मिठाई भिजवाई. बता दें कि शादी समारोह में नो फोन पॉलिसी लागू की गई है. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कपल्स की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

The post Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हुई शादी, अब शाम को इतने बजे होगी सनसेट वेडिंग appeared first on Jago India Jago.



