IndiaTrending

तवे पर जमी चिकनाई, कई बार धोने के बाद भी नहीं हो पाती है सफाई, तो आजमाएं ये हैक्स

तवे पर जमी चिकनाई को कैसे साफ करें?
Image Source : DINING HOUR/YT

तवे पर जमी चिकनाई को साफ करने के चक्कर में अक्सर लोगों के पसीने छूट जाते हैं लेकिन फिर भी तवा एकदम चकाचक साफ नहीं हो पाता है। आज हम आपको दादी-नानी के कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिससे न केवल तवे पर मौजूद चिकनाई और ग्रीस हट जाएगी बल्कि तवा नए जैसा दिखने लगेगा। बिना ज्यादा मेहनत किए और महज कुछ ही मिनटों में तवे को क्लीन करने के लिए आप इनमें से किसी भी एक तरीके को ट्राई करके देख सकते हैं। 

करें नींबू-नमक का इस्तेमाल- अगर आप लोहे के तवे पर जमी चिकनाई और ग्रीस को हटाना चाहते हैं, तो सबसे पहले तवे पर नमक को अच्छी तरह से छिड़क दीजिए। अब तवे के ऊपर नींबू के रस को फैला लीजिए। इसके बाद आपको स्क्रबर या फिर ब्रश की मदद से तवे को अच्छी तरह से रगड़ लेना है। अब आप तवे को धोकर साफ कर सकते हैं। इस हैक से आसानी से तवे को साफ किया जा सकता है।

यूज कर सकते हैं सोडा-सिरका- बेकिंग सोडा और सिरका भी तवे की सफाई में कारगर साबित हो सकते हैं। सबसे पहले तवे पर 2 स्पून बेकिंग सोडा डालिए। अब 1/4 कप सफेद सिरके को तवे पर स्प्रेड कर दीजिए। लगभग 10 मिनट के लिए तवे पर इस मिश्रण को लगाए रखिए। 10 मिनट के अंदर तवे पर जमी सारी चिकनाई और ग्रीस नरम हो जाएगी। अब आपको तवे को स्पंज से रगड़कर धो लेना है। तवा एकदम नए जैसा दिखने लगेगा।

बेहद आसान तरीका- तवे को गर्म कर इसके ऊपर एक शैंपू के पाउच को फैला लीजिए। अब तवे पर नमक और नींबू का रस डाल दीजिए। इसके बाद नींबू के छिलके से ही तवे को अच्छी तरह से रगड़ लीजिए। इससे तवे पर जमी चिकनाई और ग्रीस साफ हो जाएगी। तवे को पानी से धोने के बाद आप खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देख पाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply